MP News : कांग्रेस के ‘पोस्टर’ को लेकर बीजेपी ने साधा निशाना, कहा ‘कांग्रेस की ‘तीन-फाड़’ अब पोस्टर वॉर में बदली’

Ashish Agarwal

Poster war in Congress : मध्य प्रदेश में कांग्रेस किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी हुई है। अभी ‘कमलनाथ प्रकरण’ की हलचल थमी ही थी कि पोस्टर को लेकर चर्चाएं होने लगी है। एक दिन पहले ही बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के एक पोस्टर पर कटाक्ष किया था और आज फिर उन्होने इसी मुद्दे को उठाया है। उन्होने कहा है कि कांग्रेस की ‘तीन-फाड़’ अब पोस्टर वॉर में बदल गई है।

कांग्रेस के पोस्टर को लेकर बीजेपी का तंज

दरअसल 19 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर एक बैनर पोस्टर बनाया गया था। इसमें दिग्विजय सिंह और कमलनाथ नदारद थे। उस  पोस्टर में मुख्य रूप से राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिखाया गया। वहीं अब एक दूसरा पोस्टर सामने आया है जो राघौगढ़ का है। दिग्विजय सिंह के इस पोस्टर में से जीतू पटवारी गायब हैं। इसे लेकर अब आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा है कि ‘मेरे पोस्टर में तुम्हारा क्या काम है? कांग्रेस अपने इन्हीं तुच्छ कर्मों से बदमान है ! कहते हैं कि सुबह का भूला शाम को घर वापिस आ जाए, तो उसे भूला नहीं कहते…लेकिन, कांग्रेस में तो होड़ लगी है एक दूसरे को भूलने की, अपमानित करने की, पीछे धकलने की और नीचा दिखाने की। फोटो 1 में- पहले जीतू पटवारी के धरना पोस्टर से दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की फोटो गायब हुई थी और फोटो -2 में- अब दिग्विजय सिंह के पोस्टर से जीतू पटवारी की फोटो गायब हैं। कांग्रेस की ‘तीन-फाड़’ अब पोस्टर वॉर में बदल गई है। लगता है कि…पूर्व और वर्तमान का नहीं बैठ रहा तालमेल, कांग्रेस का बिगाड़ चुका पूरी तरह से खेल।’

पोस्टरों से अलग अलग नेताओं के चेहरे गायब

एमपी कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें नई नहीं। विधानसभा चुनाव के बाद यहां नई टीम बनाई गई है। कमलनाथ और डॉ गोविंद सिंह की जगह जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने ले ली है। वहीं दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अजय सिंह, जीतू पटवारी सहित कई नेताओं के अपने खेमे हैं। कई मौकों पर अंदरुनी गुटबाजी खुलकर सामने आती रही है और अब इनके अलग अलग पोस्टरों में जिस तरह नेताओं की तस्वीरें गायब दिख रही है..उसे लेकर बीजेपी फिर निशाना साध रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews