MP News : पं. धीरेंद्र शास्त्री से कथा कराने पर कमलनाथ को BJP ने घेरा, शिवराज बोले- ये चुनावी भक्ति, नरोत्तम ने कहा-सियासी रोटियां सेंक रहे

MP News : पं. धीरेंद्र शास्त्री से कथा कराने पर कमलनाथ को BJP ने घेरा, शिवराज बोले- ये चुनावी भक्ति, नरोत्तम ने कहा-सियासी रोटियां सेंक रहे

MP News : मप्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग का दौर तेजी से चल रहा है। एक तरफ कांग्रेस शिवराज सरकार को घोषणाओं और योजनाओं पर घेर रही है दूसरी तरफ छिंदवाड़ा में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कथा कराने पर पूर्व मंत्री और पीसीसी चीफ बीजेपी के निशाने पर आ गए है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को चुनावी भक्त बताया है।वही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि चुनावी रोटियां सेंकने के लिए कथा करवा रहे कमलनाथ।

राम का नाम लेने से परहेज करने वाले करवा रहे कथाएं- सीएम 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो लोग कभी राम का नाम लेने से भी परहेज करते थे, उन्‍हें काल्‍पनिक मानते थे; वो अब कथाएं करा रहे हैं। कांग्रेस की चुनावी भक्ति जनता देख रही है।वही विपक्ष पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार और परिवारवाद के दाग जिनके ऊपर लगे हैं, जिनको लग रहा है कि अब बचेंगे नहीं; वो सारी पार्टियां आज एक साथ आ रही हैं, लेकिन देश का विश्वास आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। वही पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के आदिवासी सीएम कैंडिडेड की मांग पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ नेता का दावा पुख्ता करने के लिए कथाओं के आयोजन में लग गए। उनके एक नेता ने ही कह दिया कि CM कौन बनना चाहिए। उनके नेता होने पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। कमलनाथ सोच रहे हैं कि कहां जाऊं।’

सियासी रोटियां सेंकने के लिए करवा रहे कथा भजन – नरोत्तम

एमपी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव आते ही पॉलिटिकल पाखंड करने वाले कमलनाथ जी सियासी रोटियां सेंकने के लिए धार्मिक चौपाल लगाने के साथ कथा और भजन कीर्तन करवा रहे हैं। भाषा का ज्ञान उस पार्टी के नेता दे रहे हैं जिनके नेता महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं। वही बीजेपी एमपी ने भी कमलनाथ का वीडियो शेयर कर ट्वीट के माध्यम से तंज कसते हुए लिखा है कि”गर्व से कहता हूं कि मैं हिन्दू हूं लेकिन मैं हमेशा हिन्दू भावनाओं से खेलता हूं…”बूझो कौन ?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews