MP News : अमित शाह के दौरे से उत्साहित BJP, वीडी शर्मा बोले हम सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेंगे, ऐतिहासिक होगा दौरा

Amit Shah

MP News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार 25 फरवरी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर भाजपा में बहुत उत्साह है, अमित शाह के स्वागत के लिए पार्टी जोरदार स्वागत कर रही है, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है, लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर हमारे नेता कार्यकर्ताओं को मोटिवेट और एक्टिवेट करने आ रहे हैं निश्चित ही विधानसभा परिणामों की तरह लोकसभा का परिणाम आयेगा और भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

भाजपा का हर कार्यकर्ता उत्साहित

वीडी शर्मा ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि विधानसभा चुनाव की जीत के कुशल शिल्पी, भारतीय राजनीति के आधुनिक चाणक्य, अमित शाह 25 फरवरी रविवार को लोकसभा चुनाव से पहले और विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं , भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उत्साहित है।

महत्वपूर्ण है अमित शाह का एमपी दौरा 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह ने एक एक कार्यकर्ता को मोटिवेट और एक्टिवेट किया उसका परिणाम ये हुआ कि मप्र के इतिहास में भाजपा को इस बार सर्वाधिक वोट शेयर मिला और भाजपा ने मप्र में सरकार बनाई , लोकसभा चुनाव की द्रष्टि से उनका मध्य प्रदेश का ये दौरा महत्वपूर्ण है।

बुंदेलखंड के लोगों के लिए सौभाग्य की बात 

अमित शाह ग्वालियर में ग्वालियर क्लस्टर की चारों लोकसभा सीटों पर जीत के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे इसी तरह सागर कलस्टर के अंतर्गत खजुराहो लोकसभा के 2293 बूथ के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा, जिसे अमित शाह संबोधित करेंगे, खजुराहो लोकसभा के लिए विशेषकर मेरे लिए और बुंदेलखंड की जनता के लिए ये सौभाग्य है।

भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे की मूर्ति का अनावरण करेंगे 

उन्होंने कहा कि अमित शाह भोपाल में कुशा भाऊ ठाकरे सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे इसके अलावा वे कुशा भाऊ ठाकरे की मूर्ति का अनावरण करेंगे, वीडी शर्मा ने कहा कि अमित शाह का 25 फरवरी के लिए ऐतिहासिक होगा , हम मध्य प्रदेश में  लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतेंगे, हम सभी कार्यकर्ता  हर बूथ पर मोदी और हर बूथ जीतने के मोदी जी के संकल्प को पूरा करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews