MP News: BJP प्रदेश प्रभारी की नाराजगी के बाद बड़ा एक्शन, इन्हें पद से हटाया

bjp vd sharma

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP By-election) से पहले बीजेपी (MP BJP) ने एक बार फिर संगठन में बदलाव किया है।बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP President VD Sharma) के निर्देशानुसार, बीजेपी ने आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी शिवराज डाबी को हटा दिया है।उनकी जगह आईटी सेल का प्रदेश प्रभारी अमन शुक्ला को बनाया है।

यह भी पढ़े.. Transfer : MP में तबादलों का दौर जारी, अब इन कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

इसके साथ ही शुक्ला का सहयोग करने के लिए गौरव विश्वकर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रदेश में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा को सौंपी गई है। सुत्रों की मानें तो पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव (State in-charge P Muralidhar Rao) की नाराजगी के बाद यह एक्शन लिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP School : अब 11 सितंबर तक कर सकते है आवेदन, इन छात्रों को नहीं मिलेगा मौका

बता दे कि हाल ही में कांग्रेस (MP Congress) और बीजेपी के सोशल मीडिया के यूजर्स में अंतर देखा गया था।। प्रदेश कांग्रेस के आफिशियल टि्वटर अकाउंट पर 9 लाख 60 हजार फालोअर हैं, जबकि प्रदेश बीजेपी के फॉलोअर 8 लाख 17 हजार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews