MP News : आशीष अग्रवाल का राहुल गांधी पर गंभीर आरोप, बोले- आदिवासियों का अपमान कर विक्रांत भूरिया को इस्तीफा देने पर किया मजबूर

Ashish Agarwal Rahul Gandhi

MP News : कांग्रेस ने मप्र यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव करते हुए विक्रांत भूरिया के इस्तीफे की पेशकश के बाद मितेंद्र सिंह को नया अध्यक्ष बना दिया। इस बदलाव के मायने अलग अलग निकाले जा रहे हैं, कांग्रेस के अन्दर तो इसे लेकर चर्चा चल ही रही है लेकिन भाजपा ने भी इस बदलाव पर रिएक्शन दिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने विक्रांत भूरिया को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

आदिवासियों ने किया पारंपरिक स्वागत सत्कार

राहुल गांधी इन दिनों धुंआधार प्रचार कर रहे हैं, कल वे मध्य प्रदेश में थे सिवनी, शहडोल में उन्होंने जनसभाएं की, उन्होंने आदिवासी और वनवासी में फर्क समझाया, ये गिनाया कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए क्या क्या किया, राहुल गांधी ने कहा कि वे आदिवासियों को हक़ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, इस दौरान आदिवासियों ने अपनी परंपरा के मुताबिक राहुल गांधी का स्वागत सत्कार किया।

BJP ने राहुल के वीडियो वायरल कर कसे तंज 

स्वागत के दौरान राहुल गांधी आदिवासियों के पहनावे जैसे टोपी आदि पहनने से परहेज करते दिखाई दिए, आदिवासी महिलाओं से पैर छुलाते दिखाई दिए, भाजपा ने इसपर चुटकी ली और इन वीडियो को तंज कसते हुए पोस्ट किया  साथ ही पीएम मोदी की उन वीडियो को दिखाया जिसमें वे महिलाओं को पैर छूने से रोकते हुए और उनके सामने झुककर उनको प्रणाम करते दिखाई दे रहे है।

विक्रांत भूरिया ने पत्र लिखकर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की 

इसी बीच कल रात विक्रांत भूरिया ने इस्तीफे की पेशकश कर दी , उन्होंने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र लिखकर पिता कांतिलाल भूरिया के लोकसभा सीट रतलाम झाबुआ से चुनाव लड़ने की वजह से व्यस्तता का हवाला देते हुए  उन्हें पद मुक्त करने का अनुरोध किया, जिसके बाद आज सुबह ग्वालियर के मितेंद्र सिंह की एमपी यूथ अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो गई ।

BJP नेता आशीष अग्रवाल का आरोप, राहुल ने विक्रांत की इस्तीफा देने पर मजबूर किया  

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस पर तंज कसा,  उन्होंने सोशल मीडिया X पर विक्रांत भूरिया की फोटो और उनके पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा- राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे का परिणाम… आदिवासी नेताओं को खोना पड़ा अपना पद और सम्मान…। आदिवासी सम्मान की रक्षा के लिए के लिए बड़ी बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी ने कल मंच पर आदिवासियों का अपमान तो किया ही साथ ही जाते-जाते आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया को ‘मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष’ पद छोड़ने पर भी मजबूर कर दिया। अब बेचारे विक्रांत करते भी तो क्या करते, पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews