MP News : अब तंबाकू गुटखा मुक्त होगा प्रदेश, नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘जल्द शुरु होगा अभियान’

MP News : अब तंबाकू गुटखा मुक्त होगा प्रदेश, नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘जल्द शुरु होगा अभियान’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मादक पदार्थ व अवैध शराब के खिलाफ जारी प्रदेशव्यापी अभियान में अब तंबाकू गुटखा (Tobacco gutkha) को भी शामिल किया जा रहा है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam mishra) ने आज कहा कि तंबाकू गुटखा के तय मानकों को पूरा नहीं करने वाले व अवैध रूप से गुटका बेचने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Indian Railways Update : घर से निकलने से पहले अपना टिकट देख लीजिये, IRCTC ने रद्द की हैं 127 ट्रेन

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) के निर्देश के बाद अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ शुरू किया गया अभियान अब और विस्तृत रूप लेगा। अब इस अभियान में अवैध रूप से तंबाकू गुटखा बेचने व तय मानकों को पूरा नहीं करने वाली गुटखा, पान मसाला कंपनियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी उन्होंने कहा की अवैध शराब की तरह ही तंबाकू गुटखा व तय मानकों को पूरा नहीं करने वाले गुटखा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रदेशभर में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पूरे प्रदेश में हुक्का लाउंज बंद करा दिए गए है। 43 हजार लीटर से अधिक की अवैध शराब जब्त की गई है। एनडीपीएस के तहत 360 प्रकरण दर्ज किए गए है पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक प्रदेश मेंअवैध नशा कारोबार पूरी तरह बंद नही हो जाता है।

[dgv_vimeo_video id=”759402258″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews