MP News : चुनावी तैयारियां शुरू, आज से वोटर आईडी कार्ड में आधार नंबर जोड़ने का अभियान

election-commission-appoint-observer-

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। आज से वोटर आईडी से आधार नम्बर जोड़ने का अभियान प्रारंभ हो गया है। ये अभियान 1 अगस्त 2022 से से 31 मार्च 2023 तक चलेगा। इस बार वोटर आईडी कार्ड बदले गए हैं। इसमें एक्स्ट्रा सिक्योरिटी फीचर्स लगाए गए हैं। उनमें हॉलोग्राम और घोस्ट इमेज भी होगी। ये मतदाताओं को डाक से भेजा जाएगा और इसे बनवाने का कोई शुल्क भी नहीं है। लेकिन पुराने वोटर आई कार्ड भी वैध रहेंगे, जो नए कार्ड नहीं बनवाना चाहते उनका पुराना कार्ड मान्य रहेगा।

VIDEO: सीएम शिवराज सिंह का नया प्लान, अब इन्दौर शहर में शुरू होगा हवाई सफर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि BLO घर घर जाकर मतदाताओं का आधार नंबर वोटर आईडी कार्ड से जोड़ेंगे। मतदाता ऑनलाइन भी आधार नंबर जुड़वा सकेंगे। साल में चार तिथियों में 18 साल पूर्ण करने वाले युवा इसके लिए पात्र होंगे। इसके अंतर्गत 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 अगस्त और 1 अक्टूबर को 18 साल की आयु वाले युवा पात्र रहेंगे। वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एडवांस में आवेदन कर सकते हैं। 17 प्लस होने के बाद ही आवदेन किया जा सकता है लेकिन नाम 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही जुड़ेगा।

वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार नम्बर जुड़वाना स्वैच्छिक है। जो लोग आधार नंबर नहीं जुड़वाना चाहते हैं, वे चाहें तो न जुड़वाएं। इस वजह से उनका नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा। 9 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और 5 जनवरी 2023 में फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जो लोग नए वोटर आईडी कार्ड बनावाएंगे, निर्वाचन आयोग उनके कार्ड उनके घर डाक से भिजवाएगा। कई बार शिकायतें मिलती थी की मतदाताओं को कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है। इसके लिए अब भारत निर्वाचन आयोग ने स्पीड पोस्ट के जरिए घर पर मतदाता प्रमाण पत्र भेजने की व्यवस्था लागू की है। इसके बाद जो भी मतदाता नया कार्ड बनवाएंगे, वो उन्हें उनके घर पर ही पोस्ट से मिलेगा

[dgv_vimeo_video id=”735361074″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews