MP News : मुख्यमंत्री की मंत्रियों के साथ बैठक, विकास यात्रा को लेकर चर्चा

MP News : मुख्यमंत्री की मंत्रियों के साथ बैठक, विकास यात्रा को लेकर चर्चा

Vikas Yatra : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होने सभी से कहा कि मंत्रीगणों के दौरे की योजना को लेकर हम आज बैठे हैं, जिला कलेक्टर और जिला प्रशासन मंत्रीगण से चर्चा कर रूट मैप तैयार कर विकास यात्रा की तैयारी शुरू करें। बता दें कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से विकास यात्रा शुरू होगी। रविदास जयंती पर अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम भी होंगे। राज्य सरकार द्वारा निकाली जाने वाली विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि आम सभाएं करेंगे और जनता को बीजेपी सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

इस विकास यात्रा में हितग्राहियों को लाभ, हितग्राहियों से चर्चा और संवाद होगा। जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक में भी मंत्रियों के दौरे होंगे।सीएम ने कहा कि इसकी ठीक योजना बने ताकि योजनाओं का लाभ व्यवस्थित रूप से दिया जा सके। दौरे के दौरान विकास के लक्ष्यों का उद्देश्य पूरा हो और मंत्रीगण लौटने के बाद रिपोर्ट देंगे। जो काम पूरे हुए उनका लोकार्पण किया जाएगा और जो काम शुरू करने हैं उनका शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रीगणों के पास हर विधानसभ की सूची होगी, वो इसके आधार पर यात्रा कार्यक्रम बनाएं। जो भी सीएम जनसेवा के हितग्राही हैं उन्हें हितलाभ देना प्रारंभ होगा। यात्रा में हितग्राही सम्मेलन भी होंगे। गांव या ग्राम पंचायत के हितग्राही के सम्मेलन आयोजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा में अधिक से अधिक एरिया कवर हो इस बात का ध्यान रखा जाए। सभी मंत्री विकास यात्रा के पहले एक बार दो दिन के दौरे जरूर करें। विकास यात्रा हमारे काम को जनता के बीच ले जाने का काम है और ये दौरे प्रभावी होने चाहिए यही हमारी प्राथमिकता है। विकास यात्रा 5 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी। उन्होने कहा कि सभी कलेक्टर भी तैयारी कर लें। कलेक्टर, कमिश्नर, प्रभारी मंत्रियों से ढंग से समन्वय बना लें। सीएम ने विश्वास जताया कि मंत्री प्रभावी ढंग से जनता के बीच जाएंगे और उत्साह का वातावरण बनेगा।

[dgv_vimeo_video id=”790315373″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews