MP News : सीएम मोहन यादव ने दिया भरोसा, कहा- सरकार किसान के साथ खड़ी है, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करेंगे

CM Dr Mohan Yadav

MP News : मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम की मार एक बार किसान को झेलनी पड़ी है, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि से फसल ख़राब होने का खतरा बढ़ गया, किसानों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खिंच गई लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भरोसा दिया है कि नुकसान की भरपाई सरकार करेगी, प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

दरअसल मौसम प्रणाली में आये बदलाव से अप्रैल के महीने में भी किसानों की कुदरत की मार का सामना पड़ रहा है, प्रदेश के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहाँ बारिश हो रही है , बुधवार को कुछ क्षेत्रों में ओले गिरे और तेज हवाएं चली जिसने फसलों को प्रभावित किया, खेतों में तैयार फसल पर आये संकट ने किसान की चिंता बढ़ा दी।

चिंता करने की जरुरत नहीं है, प्रदेश सरकार किसानों के साथ : मोहन 

लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि चिंता करने की जरुरत नहीं है, प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है, ओलावृष्टि से प्रभावित होने पर नुकसान की भरपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी में किसान को किसी प्रकार का कष्ट नहीं आने देंगे। इस सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गए हैं।

गेहूं को खुले से सुरक्षित रखने के निर्देश 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से  गेहूं खरीदी केंद्रों को भी निर्देश दिए गए हैं कि जहाँ भी खुले में गेहूं रखा गया है उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाये उन्होंने कहा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीदी और भण्डारण में लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews