MP News : CM Shivraj का बड़ा ऐलान, एक साल के भीतर मध्यप्रदेश में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती

MP News : CM Shivraj का बड़ा ऐलान, एक साल के भीतर मध्यप्रदेश में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में अगले एक साल के भीतर एक लाख सरकारी नौकरियों (government job) में भर्ती की जाएगी। ये प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरु कर दी जाएगी। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chouhan) ने आज यूथ महापंचायत (youth mahapanchayat) में की। इसी के साथ उन्होने युवाओं के सुझाव पर ‘मध्यप्रदेश युवा नीति’ बनाने की घोषणा भी की, जिसे 12 जनवरी तक लागू कर दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम सिंगापुर के सहयोग से ‘Global Skills Park’ बना रहे हैं। प्रारंभ में वहां 6000 बच्चे ट्रेनिंग पाएंगे और ट्रेनिंग के बाद उन्हें सुनिश्चित रूप से जॉब मिल जाएगा। बाद में इनकी सख्या 10,000 की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथों में अगर हुनर हो तो रोजगार की कहीं कमी नहीं है। शिक्षा, उच्च शिक्षा, ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार को लेकर सरकार सदैव आपके साथ हैं। प्रदेश में एक युवा राज्य सलाहकार परिषद का गठन भी किया जाएगा।

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जन्म जयंती पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तर पर पहली बार दो दिवसीय यूथ महापंचायत आयोजित की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मंच पर कई घोषणाएं की। उन्होने कहा कि यूथ महापंचायत के माध्यम से जिला स्तर के सभी विजेता प्रतिभागियों को “मां तुझे प्रणाम” योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भेजा जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि के लिए प्रदेश में युवा पुरस्कार की स्थापना करेंगे जो क्रिएटिव युवा, और युवाओं की संस्था को दिया जाएगा। ये युवाओं को विशिष्ट उपलब्धि के लिए दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होने घोषणा की कि अबसे प्रतिवर्ष यूथ महापंचायत का आयोजन होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews