MP News : भगोरिया उत्सव में शामिल हुए सीएम शिवराज, आदिवासियों के साथ किया पारम्परिक नृत्य

MP News : भगोरिया उत्सव में शामिल हुए सीएम शिवराज, आदिवासियों के साथ किया पारम्परिक नृत्य

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  होलिका दहन से पूर्व आदिवासियों के बीच पहुंचकर भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बड़वानी जिले के पाटी गांव में आयोजित भगोरिया उत्सव (Bhagoria Festival) में शामिल होने पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों की पारम्परिक वेशभूषा पहनी और उनके साथ ढोल की थाप पर आदिवासियों के वाड्यूओन की धुन पर पारम्परिक नृत्य किया। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी और स्थानीय जन प्रतिनिधि भी भगोरिया उत्सव में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – MP News: सीएम शिवराज होलिका दहन में नहीं करेंगे इस साल लकड़ियों का इस्तेमाल..

पाटी गांव में आयोजित भगोरिया उत्सव में शामिल होने बड़वानी पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत किया । कार्यक्रम में शामिल होने मंच पर पहुंचे सीएम शिवराज ने कहा -भगोरिया की मस्ती और अपनी संस्कृति की छटा बिखेरते हुए, नाचते गाते हुए मेरे भांजे और भाजियों आप सभी को भगोरिया और होली की राम-राम।

ये भी पढ़ें – पेंशनर्स को मिलेगा बड़ा तोहफा, खाते में आएगी एकमुश्त पेंशन राशि, जल्द भुगतान के मिले आदेश

उन्होंने पाटी गांव के लोगों से कहा – पाटी में पुल के लिए 13 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। घाट निर्माण के लिए 7 लाख रुपए दिए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट के लिए 80 लाख रुपए, नए बस स्टैंड के लिए 40 लाख रुपए, पुलिया निर्माण के लिए 18 लाख रुपए दिए जाएंगे।

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1504421736208822274

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1504421514749562887

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews