MP News : सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, अब इन बच्चों को होगा बड़ा लाभ

cm shivraj singh

CM Shivraj big announcement : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द एक नया फैसला लेने जा रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मेडिकल कॉलेज में रिजर्वेशन मिल सकेगा। सरकार इसे गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में मील का पत्थर मान रही है।

सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगा रिजर्वेशन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बालाघाट में थे। वहां उन्होंने पहले हॉक फोर्स के पुलिस जवानों को उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया और उन्हें प्रमोशन दिया। सीएम ने हॉक फोर्स के जवानों की जमकर तारीफ की और कहा कि इन जवानों की बदौलत हम आज महफूज हैं। उन्होने कहा कि मैं इनको फोर्स के जवानों को सेल्यूट करता हूं। इन्होंने 1 साल में वह कर दिखाया जो 9 साल में नहीं हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बालाघाट जिले में विकास यात्रा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि नीट के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वालों में बड़ी संख्या में प्राइवेट स्कूलों के बच्चे होते हैं। लेकिन अब प्रदेश के गरीब बच्चे भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेकर डॉक्टर बन सकते हैं। इसके लिए हम जल्द युवा नीति में यह प्रावधान करने जा रहे हैं कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मेडिकल कॉलेज में रिजर्वेशन मिल सके। ऐसा होने से गरीब बच्चे भी मेडिकल एजुकेशन का सपना पूरा कर सकेंगे।

सीएम का ऐलान

सीएम ने कहा कि ‘मेडिकल की पढ़ाई में मेरिट लिस्ट के आधार पर नीट परीक्षा लेता है, उसके आधार पर एडमिशन होते हैं। हमारे सरकारी स्कूल के बच्चों के कम हो पाते हैं, प्राइवेट के ज्यादा हो पाते हैं। इसलिए मैं तय करूंंगा कि सरकारी स्कूल के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई में चाहे वो किसी भी जाति के हों, रिजर्वेशन दूंगा कि इतने बच्चे सरकारी स्कूल के हों।’ इसी के साथ मुख्यमंत्री ने हाल ही में लिए गए अहाता बंद करने के निर्णय से भी लोगों को अवगत कराया और महिलाओं से कहा कि अब यदि पति शराब की बोतल लेकर घर में आए तो डंडा लेकर तैयार रहें और हर हाल में नशा छुड़ाने की कोशिश करें। उन्होने कहा कि नशे की आदत ऐसे ही छूटेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही लाडली बहना योजना के फॉर्म बनना शुरू हो जाएंगे और 10 जून को महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर भी कर दिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”801147406″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews