MP News : सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, प्रदेश में बनेगी स्टार्टअप नीति, युवाओं को होगा लाभ

MP News : सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, प्रदेश में बनेगी स्टार्टअप नीति, युवाओं को होगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज शनिवार को मैनिट द्वारा आयोजित स्टार्टअप एक्सपो (MANIT Startup Expo) का वर्चुअली शुभारम्भ किया उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में जल्दी ही एक स्टार्टअप नीति (MP Startup Policy) बनाई जाएगी। साथ ही प्रदेश में स्टार्टअप ईको सिस्टम भी विकसित किया जाएगा।  इसके लिए सरकार वेंचर एडवेंचर कैपिटल फंड इकट्ठा करेगी जो करीब 100 करोड़ रुपये होगा। इस फंड से स्टार्टअप शुरू करने करने वाले युवाओं की मदद होगी।

सीएम शिवराज ने कहा कि युवा साथियों बड़े सपने देखो। आप परिश्रम से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। हम प्रदेश में नये स्टार्टअप हेतु नीति तैयार कर रहे हैं,आपके सुझावों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि मैनिट का इतिहास गौरवशाली रहा है।  मैं अपने विद्यार्थी जीवन में यहाँ आया जाय करता था।

ये भी पढ़ें- Market Advice : ये हैं कमाल के Share, आपको बना सकते हैं मालामाल!

सीएम ने मैनिट की ई सेल की तारीफ करते हुए कहा कि मैनिट की ई सेल का उद्देश्य ऐसे उद्यमियों की नई फ़ौज तैयार करना है जिनके पास आइडिया हो, उत्साह हो, विजन हो, क्षमता हो, ऐसे सभी यवा साथियों का मैं करता हूँ ।

ये भी पढ़ें – गायिका लता मंगेश्कर की तबियत दोबारा बिगड़ी, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews