Hindi News

MP News: 7 स्वर्ण पदक जीतने वाली कावेरी ढीमर को सीएम शिवराज ने दिया ₹11 लाख का चेक

Published:
Last Updated:
MP News: 7 स्वर्ण पदक जीतने वाली कावेरी ढीमर को सीएम शिवराज ने दिया ₹11 लाख का चेक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रीय सीनियर कैनोइंग  स्प्रिन्ट चैंपियनशिप में 7 स्वर्ण  पदक (gold medal)  जीतने वाली सुश्री कावेरी ढीमर  को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan)  ने पुरस्कृत किया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चैम्पीयन कावेरी ढीमर  को 11 लाख रुपए का चेक दिया है। अपने निवास कार्यालय स्थित सभागार में कावेरी को चेक देते हुए उन्होंने कहा कि “खेलते जाओ और जीते जाओ, राज्य सरकार हर कदम पर आपके साथ है” और सरकार हर संभव आपकी मदद करेगी।

यह भी पढ़े… MP News: कानून व्यवस्था को लेकर सीएम शिवराज का एक्शन, सुरक्षा के लिए चलेंगे कई अभियान

राष्ट्रीय चैंपियनशिप (National Championship) में अच्छा प्रदर्शन करने वाली चैंपियन कावेरी थायलैंड में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप का भी हिस्सा बनेंगी।  यह चैंपियनशिप 24 से 27 मार्च 2022 तक आयोजित किया जाएगा। कावेरी मध्य प्रदेश की ही निवासी हैं। वह मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की रहने वाली हैं। पिछले साल हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में कावेरी ने 7 स्वर्ण पदक पर अपनी जीत हासिल की थी, यह प्रतियोगिता 24 से 27 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की गई थी। कावेरी के इसी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसे 11लाख  रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews