MP News : सीएम शिवराज ने कहा ‘कांग्रेस का वचन पत्र महाझूठ पत्र,’ कमलनाथ ने रोजगार के मुद्दे पर घेरा

MP News : सीएम शिवराज ने कहा ‘कांग्रेस का वचन पत्र महाझूठ पत्र,’ कमलनाथ ने रोजगार के मुद्दे पर घेरा

Politics of questions in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश की सवालों की सियासत जारी है। एक तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान हर दिन कमलनाथ से एक सवाल पूछ रहे हैं..वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी इसका जवाब सवाल करके ही दे रहे हैं। यूं सवाल पर सवाल..सवाल दर सवाल..सिलसिला जारी है और जनता को कोई जवाब नहीं मिल रहा। मंगलवार को सीएम शिवराज ने कहा है कि कांग्रेस का वचन पत्र महाझूठ पत्र था और उनको जवाब देना चाहिए। वहीं कमलनाथ ने सीएम को रोजगार के मुद्दे पर घेरा है।

सीएम शिवराज ने सवाल किया है ‘कमलनाथ जी ने वचन पत्र में कहा था कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, विधि और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति की बेटियों की तरह सभी वर्गों के, जिनके परिवार की आय 10 लाख रुपये से कम है, फीस की प्रतिपूर्ति करेंगे। आपने फीस क्यों नहीं भरी।’ वो पहल भी कह चुके हैं कि कांग्रेस का वचन पत्र झूठ पत्र है और आज फिर इस बात को दोहराया। अब तक सीएम पीसीसी चीफ कमलनाथ से कई सवाल कर चुके हैं जिनमें वो तमाम वादें शामिल है जो कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता से किए थे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलाथ ने भी मुख्यमंत्री से सवाल किया है। उन्होने ट्वीट करते हुए पूछा है कि ‘शिवराज जी..आप हर साल घोषणा करते हैं कि आप एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। लेकिन आप नौकरी देने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं और आपने मध्य प्रदेश को बेरोजगारों का प्रदेश बना दिया है। प्रदेश के नौजवानों से लगातार झूठ बोलने और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने के लिए आप नौजवानों से माफी मांगिए। और इस बजट में जो वादा किया है उसे अपनी सरकार जाने से पहले पूरा कीजिए।’

[dgv_vimeo_video id=”805461389″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews