MP News : सीएम शिवराज ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर भेजी चादर

MP News : सीएम शिवराज ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर भेजी चादर

Ajmer Sharif Dargah : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अजमेर शरीफ़ में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज़ की खिदमत में चादर भेजकर दुआ मांगी है। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 811वें उर्स पर पवित्र चादर भेंट कर सीएम ने मध्य प्रदेश के लोगों की खुशहाली की दुआ की है।

सीएम ने कहा कि ‘उर्स मुबारक के मौके पर प्रदेश की जनता की तरफ से जनाब एस.के.मुद्दीन के हाथों चादर दरगाह भेज रहे हैं।’ इसी के साथ उन्होने ज़ायरीनों को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से मुबारकबाद भी दी है। उन्होने अपने पत्र में कहा है कि ‘भारत की सांस्कृतिक आध्यात्मिक परंपराओं और जीवन दृष्टि में जीवंतता है। हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की की खिदमत में हाजिरी देना अपने आप में सबाब का काम है। मध्य प्रदेश के लोग खुशहाल रहें, गरीब नवाज से यही दुआ करते हैं। साथ ही सभी जायरीनों से अपील करता हूं कि जब आप अपने शहर कस्बों में जाएं तो एक एक वृक्ष अवश्य लगाएं।’ बता दें कि अजमेर शरीफ दरगाह में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 811वां उर्स 22 जनवरी से मनाया जा रहा है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती इस्लाम धर्म के महान सूफी संत रहे हैं। इस उर्स में शिरकत करने देश विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews