MP News : सवाल दर सवाल, सीएम शिवराज और कमलनाथ ने फिर एक दूसरे को घेरा

MP News : सवाल दर सवाल, सीएम शिवराज और कमलनाथ ने फिर एक दूसरे को घेरा

Shivraj asked questions, Kamal Nath counterattacked : रोज़ एक सवाल पूछने के क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को महिलाओं से किए वादे पर घेरा है। इससे पहले भी वो कह चुके हैं कि पिछले चुनावों में कांग्रेस ने जो वचन पत्र दिया था वो झूठ  का पुलिंदा है और एक बार फिर उन्होने झूठे वायदे करना शुरू कर दिया है। वहीं कमलनाथ भी उनपर पलटवार करते हुए सवाल पूछ रहे हैं। चुनावी साल में बीजेपी कांग्रेस अपने अपने मोर्चे पर डटी हुई है और सवालों का सिलसिला जारी है।

सीएम शिवराज का कमलनाथ से सवाल

सीएम शिवराज ने कमलनाथ से पूछा है कि ‘मैं एक सवाल बार-बार कमलनाथ जी से पूछूंगा। वह जवाब नहीं दे रहे हैं जब तक वह जवाब नहीं देंगे मैं सवाल पूछता रहूंगा। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए, 2017 में अत्यंत पिछड़ी जनजाति की बहनें, जो जनजाति समाज से आती थी उनके ₹1000 जो हमने मुख्यमंत्री आहार अनुदान योजना के देना प्रारंभ किए थे। सरकार में आते ही जो मैं ₹1000 रुपए महीना देता था कमलनाथ जी..आपने उन गरीब बहनों से क्यों छीन लिए! वह जवाब नहीं दे रहे हैं लेकिन धोखा दिया, छल किया, कपट किया। बहनों के हजार रुपए छुड़ा लिए और अब बहनों की बात करते हैं। वचन पत्र में कमलनाथ जी ने वादा किया था कि गंभीर रूप से बीमार महिलाएं, जो काम करने की क्षमता खो चुकी हैं उनको जीवन भर भरण पोषण के लिए योजना बनाएंगे। कौन सी योजना बनाई ? जो योजना बनी थी वह छीन ली और झूठा वादा करके उस समय वोट ले लिए, जनता को जवाब चाहिए।’

कमलनाथ ने किसानों का सवाल उठाया

वहीं कमलनाथ ने भी पलटवार करते हुए किसानों का मुद्दा उठाया है। उन्होने ट्वीट करते हुए पूछा कि ‘शिवराज जी आपने बीजेपी के 2008 के घोषणापत्र में किसानों का 50,000 रुपए तक का कर्ज माफ़ करने की घोषणा की थी। इस घोषणा को 15 वर्ष बीत गये लेकिन आज तक आपने किसानों का कर्ज माफ़ नहीं किया। उलटे, मेरी सरकार ने किसान कर्ज माफ़ी की उसे भी आपने बंद कर दिया। अन्नदाता किसान का अधिकार छीनने का पाप आप क्यों कर रहे हैं? जवाब दीजिए।’

मुख्यमंत्री ने ‘जल योद्धाओं’ को दी बधाई

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की दो महिलाओं जिन्हें जल योद्धा का पुरस्कार प्राप्त हुआ है वहीं सरपंच नीतू परिहार जिन्हें स्वच्छता के किए सम्मान मिला है..इस तीनों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है। अनिता चौधरी और गंगा राजपूत को जल संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए दिल्ली में ‘सुजल शक्ति सम्मान 2023’ से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में सरकार के साथ समाज के कई भाई-बहन भी निरंतर सकारात्मक और प्रदेश बनाने के काम में जुटे हुए हैं। मुझे कहते हुए प्रसन्नता है मध्यप्रदेश के दो जल योद्धाओं अनिता चौधरी जी और गंगा राजपूत जी और सरपंच नीतू परिहार जी को जल संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए स्वच्छ स्वजल शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। स्वयं प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के खिड़की गांव के स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा हर घर में नल से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की है और उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में नारी शक्ति का प्रयास पूरे देश के लिए एक मिसाल है। मैं श्रीमती मंजू जी और उनकी पूरी टीम को बहुत बधाई देता हूं। छिंदवाड़ा जिले की जल सखी अनिता चौधरी को पाइप जलापूर्ति के मेंटेनेंस श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। उनके प्रयासों से जिले का ग्राम गढ़मऊ हर घर जल ग्राम घोषित हुआ है। मैं इन सभी साथियों को बधाई देता हूं। इन्होंने मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। यह प्रयास निरंतर जारी रहे समाज और सरकार मिलकर ही प्रदेश को बनाता है।’

[dgv_vimeo_video id=”805031445″]

[dgv_vimeo_video id=”805031640″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews