MP News : सीएम शिवराज का कमलनाथ पर तंज, कहा ‘सवालों से भागने के लिए मिलना चाहिए गोल्ड मेडल’

MP News : सीएम शिवराज का कमलनाथ पर तंज, कहा ‘सवालों से भागने के लिए मिलना चाहिए गोल्ड मेडल’

CM Shivraj took a jibe on Kamal Nath : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा है कि सवालों से भागने के लिए उन्हें गोल्ड मेडल दिया जाना चाहिए। रोज एक सवाल पूछने के सिलसिले के दौरान उन्होने ये बात कही। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के पिछले वचनपत्र में से रोज कमलनाथ से एक सवाल पूछ रहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के सवाल के जवाब में कमलनाथ भी एक सवाल जड़ देते हैं। इस तरह सवालों के बदले सवाल का क्रम जारी है। अब सीएम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि  ‘कमलनाथ जी को सवालों से भागने में गोल्ड मेडल मिलना चाहिए। कमलनाथ जी ने अपने वचनपत्र में कहा था कि प्रत्येक जिले में महिलाओं तथा बालिकाओं के लिए इंन्क्युबेशन सेंटर खोलेंगे। जनता पूछ रही है कि सवा साल में कितने सेंटर कमलनाथ जी की सरकार ने खोले ?’ इससे पहले भी सीएम कह चुके हैं कि कांग्रेस का एक और महाझूठ पत्र बनाने का अभियान चल रहा है, इसीलिए मैं उनके पहले के झूठ-पत्र को बेनकाब कर रहा हूं। वहीं कमलनाथ भी लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं। इस तरह सवालों का सिलसिला दोनों तरफ से जारी है लेकिन जनता को अब तक किसी भी पक्ष से एक भी जवाब नहीं मिला है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews