MP News : सीएम शिवराज का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा ‘उनकी मानसिक आयु पर संदेह’

MP News : सीएम शिवराज का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा ‘उनकी मानसिक आयु पर संदेह’

CM Shivraj targets Rahul Gandhi : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि ‘मुझे उनकी मानसिक आयु पर संदेह होता है।’ उन्होने कहा कि संसद में राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर चर्चा होती है लेकिन उन्होने उसपर कुछ नहीं कहा और पूरे समय उद्योगपतियों के बारे में बोलते रहे। इसी के साथ उन्होने भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा।

‘मानसिक आयु पर संदेह’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास… राहुल गांधी जी की मानसिक आयु पर मुझे सदैव संदेह होता है। उन्हें यह पता ही नहीं कि संसद क्यों होती है, राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में क्या था। राहुल जी से पूछना चाहता हूँ कि भारत जोड़ो यात्रा में भारत को तोड़ने वाले ही क्यों आपके इर्द-गिर्द थे।’ उन्होने कहा कि सदन में राहुल गांधी को राष्ट्रपति जी के अभिभाषण को लेकर बात करनी थी, मगर वो कुछ और ही बोलते रहे। और ये बात वे कर रहे हैं जो स्वयं जमानत पर है। उन्होने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होने भारत को घोटालों का देश बना दिया था। सीएम ने कहा कि इनकी सरकार रहते इन्होने देश प्रदेश दोनों को लूटा और अब सदन में उल्टी-सीधी बात कर रहे हैं। जो पार्टी सिर से पांव तक घोटालों में डूबी हुई है वो बाकी मुद्दों पर बात भी कैसे करती।

भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्हें देशभर में कहीं भी विकास, समृद्धि या समरसता दिखाई ही नहीं दी। उन्होने कहा कि ‘मैं राहुल जी से सवाल करना चाहता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आपके साथ भारत तोड़ो का काम करने वाले ही आपके इर्दगिर्द क्यों थे। देश के खिलाफ बात करने वाले क्यों आपके साथ चल रहे थे। और यात्रा ने देश को क्या दिया, ये तो बता दीजिए।’ उन्होने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ने नहीं भारत को तोड़ने वाली थी और इससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। उन्होने कहा कि वे हमेशा अनर्गल बात करते हैं और एक बार फिर संसद में उन्होने वही किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews