MP News : UPSC में चयनित युवाओं का सम्मान करेंगे CM, मेधावी विद्यार्थियों का सहयोग करेगी सरकार

एमपी शिववराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इस वर्ष यूपीएससी (UPSC) में चयनित MP के मेधावी युवाओं को 13 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने तैयारियों की समीक्षा की। समारोह में लोक सेवा आयोग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी उपस्थित रहेंगे।

MP News : CM Shivraj के निर्देश- “कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए चलेगा महाअभियान”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए हम आसान रास्ता बनाएँगे। बच्चे जो भी विषय पढ़ना चाहेंगे उसके लिए व्यवस्था की जाएगी। लक्ष्य यह है कि मध्यप्रदेश से अधिक संख्या में बच्चे यूपीएससी के लिए चयनित हों। सीएम ने कहा कि इस वर्ष यूपीएससी में चयनित 37 विद्यार्थी जुनून, कड़ी मेहनत और मजबूत संकल्प का प्रतीक हैं। ये विद्यार्थी अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरक हैं।

उन्होने कहा कि यूपीएससी के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के जितनी भी तरह के अवसर हैं, राज्य सरकार विद्यार्थियों को अच्छे संस्थानों और महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए तैयार करेगी। बैंक, सेना या अन्य क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों और प्रशिक्षकों से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा। विशेषज्ञों के माध्यम से विद्यार्थियों को जब टिप्स प्राप्त होंगे तो उन्हें अपनी उम्मीदों को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। सीएम ने कहा कि यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों से चर्चा कर यह जानकारी प्राप्त की जाए कि वे किस तरह का प्रशिक्षण चाहते हैं। साथ ही यह प्रयास भी हो कि परीक्षा में अंतिम रूप से भी विद्यार्थी चयनित हो जाएँ। इसके लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ।बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर सचिव मुख्यमंत्री छवि भारद्वाज और आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews