MP News : कांग्रेस वचन पत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक, फाइनल ड्राफ्ट को दी जाएगी मंजूरी

MP News : कांग्रेस वचन पत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक, फाइनल ड्राफ्ट को दी जाएगी मंजूरी

Congress Promissory Note Advisory Committee Meeting : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित आवास पर वचन पत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। यहां विधानसभा चुनाव 2023 के लिए फाइनल ड्राफ्ट की स्वीकृति दी जाएगी। इस बैठक में पत्र में शामिल किए जा रहे विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सज्जन वर्मा, मुकेश नायक, शोभा ओझा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

बता दें कि एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस के ‘विजय शंखनाद अभियान’ की शुरुआत कर चुकी है। वहां उन्होने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित 5 गारंटी दी है। चुनावी मोड में आ चुकी कांग्रेस के वचन पत्र में ये पांच वादें तो शामिल होंगे ही, इसी के साथ हर वर्ग से भी रायशुमारी की गई है। इस बैठक में वचन पत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। महिलाओं के लिए कांग्रेस की नारी सम्मान योजना वचन पत्र का हिस्सा होगी। इसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये दिए जाएंगे। इसी के साथ 500 रूपये में गैस सिलेंड, सबसे लिए 100 यूनिट बिजली माफ होगी और 200 यूनिट बिजली का बिल हाफ, किसानों की कर्जमाफी और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का वादा शामिल होगा। ये पांच घोषणाएं कांग्रेस पहले ही कर चुकी है। वहीं सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं और मध्य प्रदेश के विकास का रोडमैप भी बनाया जाएगा। अपने वचनपत्र में कांग्रेस महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, युवाओं, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के मुद्दों को शामिल करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”835703440″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews