
Narottam Mishra took a jibe Kamal Nath : कमलनाथ के मदिरा प्रदेश वाले बयान पर सियासत जारी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का ने तंज करते हुए कहा है कि ‘जाकी रही भावना जैसी ही समझ नहीं आया कि आहाते बंद होने पर कमलनाथ इतने आहत क्यों हैं। कमलनाथ जी मध्य प्रदेश को हम मंदिर मानते हैं महाकाल को मानते हैं माँ पीताम्बरा माई को मानते हैं माँ नर्मदा मैया में इस प्रदेश को मानते हैं। आपको मदिरा प्रदेश कह रहे हो कभी आप महान भारत को बदनाम भारत कहते हो। आख़िर कमलनाथ जी आपको हो क्या गया है। नर्मदा के किनारे पहले भी शिवराज सिंह जी ने 64 दुकानें बंद की 10 साल में एक भी नई दुकान नहीं खुली वो भी आप ऐसे बयान दे रहे हो जो कि महिलाओं के लिए अलग से दुकानें खोलने वाले थे।’
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा था कि कमलनाथ को मध्यप्रदेश की संस्कृति से लगाव नहीं है और उन्होने प्रदेश की आठ करोड़ जनता का अपमान किया है। बता दें कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा था और इस बयान पर खासा विवाद हो रहा है। उन्होने छिंदवाड़ा में कहा था कि जब हम बताते हैं कि हम मध्यप्रदेश से हैं तो हमें बताया जाता है कि हम मदिरा प्रदेश से हैं और अब ये यहां का पूर्ण रूप है। ये बयान सामने आने के बाद से ही बीजेपी उनपर हमलावर है और अब गृह मंत्री ने उनपर कटाक्ष किया है।
[dgv_vimeo_video id=”801868601″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

