MP News : आष्टा में लगेगा देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकर परियोजना सह पेट्रोकेमिकल परिसर, सीएम ने दी स्वीकृति

इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय रोजगार का सृजन होगा और प्रदेश के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस परियोजना के लिए सीएम ने आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
cm meeting

MP News : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय रोजगार का सृजन होगा और प्रदेश के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस परियोजना के लिए सीएम ने आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

60,000 करोड़ का होगा निवेश

गौरतलब है कि सीहोर जिले के आष्टा तहसील में लगभग 60,000 करोड़ के निवेश से बनने वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना होगी। इस परियोजना में ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईगी और प्रोपीलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन होगा।

cm mohan yadav

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

इस परियोजना के माध्यम से निर्माण अवधि के दौरान 15,000 व्यक्तियों तथा संचालन अवधि के दौरान लगभग 5,600 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।परियोजना में 70 हेक्टेयर का टाउनशिप भी प्रस्तावित है। परियोजना का भूमिपूजन आगामी फरवरी तक तथा वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2030-31 में प्रारंभ होने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews