MP News: 7वें वेतनमान के एरियर की मांग, 28 मार्च से आंदोलन की तैयारी में डॉक्टर

employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बार फिर आंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर 7वें वेतनमान के एरियर (7th pay scale arrears) को लेकर नाराज हो गए हैऔर अब आंदोलन की तैयारी में है। डॉक्टरों ने चिकित्सा विभाग को एरियर भुगतान के लिए 27 मार्च तक का समय दिया है, अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे और हड़ताल पर भी जा सकते है।

यह भी पढ़े.. MP: आज जबलपुर-ग्वालियर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, 3 एक्सप्रेस का अशोकनगर में 28 तक स्टॉपेज, देखें शेड्यूल

दरअसल, गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) में बीते 4 सालों से डॉक्टरों (GMC Doctor) के एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। इन डॉक्टरों का अक्टूबर 2019 को जारी सातवें वेतनमान के एरियर का अभी बकाया है।हैरानी की बात तो ये है कि विदिशा मेडिकल कॉलेज (Vidisha Medical College) को एरियर (Arrear) का भुगतान हो चुका है।वही कॉलेज में प्रतिवर्ष एरियर की राशि 18 करोड़ रुपए से ज्यादा होती है जो 4 साल में बढ़कर 72 करोड़ से भी ज्यादा हो गई, बावजूद इसके अबतक भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते डॉक्टरों में भारी आक्रोश पनपने लगा है।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: सीएम का बड़ा ऐलान-1 महीने में होगी 25000 पदों पर भर्ती, जल्द जारी होगा विज्ञापन

चिकित्सकों का आरोप है कि भोपाल संभागायुक्त ने जीएमसी के डॉक्टरों का एरियर रोक रखा है।4 साल से सातवें वेतनमान का एरियर ना मिलने से डॉक्टरों में नाराजगी हैं। उन्होंने विभाग को एरियर भुगतान के लिए 27 मार्च तक का समय दिया है।इसके बाद 28 मार्च से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें डॉक्टर्स हड़ताल पर भी जा सकते हैं।हाल ही में हुई बैठक में इसकी रणनीति तैयार की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews