MP News : दिग्विजय सिंह ने सफाई कर्मचारियों के लिए ठेका प्रथा में की आरक्षण की मांग, मुस्लिम आबादी बढ़ने पर मांगा प्रमाण, राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया

मुस्लिम आबादी बढ़ने और उससे माहौल बिगड़ने की भाजपा की आशंका के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के पास कोई एजेंडा नही है, ये केवल जनता में वैमनस्यता फैलाने का काम करते हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा के आपस आंकड़ा कहाँ से आया ? 2011 के बाद से जनगणना नहीं हुई, ये जातिगत गणना क्यों नहीं कराते?  
Digvijaya Singh

Digvijaya Singh

MP News : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके द्वारा सीएम आवास पर जाकर ज्ञापन देने को जायज ठहराया, उन्होंने कहा कि मैंने अपनी सरकार में इन्हें नियमित किया था उसके बाद से आज तक इन्हें नियमित नहीं किया गया, दिग्विजय ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि भाजपा सरकार ठेका प्रथा लागू करने वाली है यदि ऐसा है तो मैं मांग करता हूँ कि इसमें आरक्षण हो और ठेका केवल बाल्मीकि समाज के ठेकेदार को ही मिले।

प्रदेश में अलग अलग नगर निगमों में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने आज भोपाल पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन सौंपने के बाद सफाई कर्मचारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिले और उन्हें अपनी परेशानियाँ बताई, दिग्विजय सिंह ने कहा मैं इनका स्वागत करता हूँ और इनकी मांगों का समर्थन करता हूँ।

दिग्विजय की मांग, सफाई का ठेका केवल बाल्मीकि समाज को ही मिले 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सीएम कार्यकाल में मैंने इन लोगों को परमानेंट किया था, उसके बाद से आज तक सफाई कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया, उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि भाजपा सरकार ठेका प्रथा शुरू करना चाहती है क्योंकि उसमें उन्हें कमीशन मिल जायेगा, उन्होंने कहा कि हालाँकि हम ठेका प्रथा के विरोधी है, लेकिन यदि ये लागू होता है तो ठेके में भी आरक्षण होना चाहिए, सफाई के काम का ठेका केवल बाल्मीकि समाज के लोगों को दिया जाना चाहिए, दूसरे समाज के लोगों को ठेका मिलेगा, तो इस समाज का शोषण करेंगे।

राहुल गांधी के बयान का दिग्विजय ने किया समर्थन 

राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने सुना है वो भाषण , क्या गलत कहा राहुल गांधी ने? उन्होंने सच कहा कि जो हिंसा करता है, असत्य बोलता है नफरत फैलता है वो हिन्दू नहीं हो सकता, उन्होंने कहा कि हमारे देश की की सोच ही है “सत्यमेव जयते”, अमरवाड़ा के मतदाता से अधिक से अधिक मतदान की  अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि आपने भाजप अको वोट दिया तो जो विकास कमलनाथ जी अब तक कराते आये हैं उससे आप हाथ धो देंगे।

मुस्लिम आबादी बढ़ने के सवाल पर भाजपा पर भड़के, मांगा प्रमाण  

देश के कई जिलों में मुस्लिम आबादी बढ़ने और उससे माहौल बिगड़ने की भाजपा की आशंका के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के पास कोई एजेंडा नही है, ये केवल जनता में वैमनस्यता फैलाने का काम करते हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा के आपस आंकड़ा कहाँ से आया ? 2011 के बाद से जनगणना नहीं हुई, ये जातिगत गणना क्यों नहीं कराते?

[dgv_vimeo_video id=”981818805″]

[dgv_vimeo_video id=”981819063″]

[dgv_vimeo_video id=”981819361″]

[dgv_vimeo_video id=”981819592″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews