MP News : सभी 13 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने स्थगित की प्रदेशव्यापी हड़ताल, दी ये चेतावनी

MP News : सभी 13 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने स्थगित की प्रदेशव्यापी हड़ताल, दी ये चेतावनी

Doctor’s Strike : मध्य प्रदेश के सभी 13 मेडिकल कॉलजों में होने वाली डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने बताया कि आज कैबिनेट बैठक निरस्त हो गई है और उसमें लाया जाने वाला प्रस्ताव भी नहीं पेश हुआ है, इसीलिए आज की जाने वाली हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

ये है मामला

दरअसल सरकार प्रदेश के सभी 13 मेडिकल कॉलेज में प्रशासकीय अधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव लेकर आ रही है। इसी को लेकर ये विरोध किया जा रहा है। इनका कहना है कि टेक्निकल संस्थाओं में टेक्नोक्रेट्स काम करें न कि ब्यूरोक्रेट्स। इनका विरोध इस बात को लेकर है कि देश में कहीं भी मेडिकल कॉलेजों में ब्यूरोक्रेट्स की नियुक्ति नहीं है तो मध्यप्रदेश में ऐसा क्यों हो रहा है। आज कैबिनेट में ये प्रस्ताव पेश किया जाना था और इसी को लेकर सुबह से ही सभी 13 कॉलेज के डॉक्टर प्रदेशव्यापी कामबंद हड़ताल पर थे। लेकिन कैबिनेट की बैठक निरस्त होने के कारण इन्होने अपनी हड़ताल भी स्थगित कर दी है।

सरकार को चेतावनी

इसी के साथ इन्होने चेतावनी दी है कि अगर आगे कभी किसी कैबिनेट बैठक में ऐसा प्रस्ताव लाया गया तो वो फिर आंदोलन करेंगे। उन्होने कहा कि ऐसा होने पर वे अनिश्चितकाल के लिए सेवाएं बंद कर देंगे, जिसमें इमरजेंसी सेवाएं भी शामिल होंगी। एसोसिएशन ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से कहा कि वे मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के किसी भी प्रस्ताव को लाने की मंजूरी न दें।

[dgv_vimeo_video id=”773745008″]

[dgv_vimeo_video id=”773745150″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews