MP News : कांग्रेस की मांग ‘पन्ना कलेक्टर को दिलाई जाए बीजेपी की सदस्यता,’ डॉ. गोविंद सिंह ने वीडी शर्मा को लिखा पत्र

MP News : कांग्रेस की मांग ‘पन्ना कलेक्टर को दिलाई जाए बीजेपी की सदस्यता,’ डॉ. गोविंद सिंह ने वीडी शर्मा को लिखा पत्र

Dr. Govind Singh wrote a letter to VD Sharma : कांग्रेस हमेशा ही प्रदेश सरकार पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाती रही है। इस मुद्दे ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है जबसे पन्ना कलेक्टर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो कहते नजर आ रहे है कि अगले 25 साल तक बीजेपी को सत्ता में बनाए रखें। इस वीडियो के सामने आने के बाद से कांग्रेस लगातार हमलावर है। अब नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इसे लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा को एक पत्र लिखा है।

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा पत्र

अपने पत्र में डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि ‘पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने विकास यात्रा के दौरान जिस तरह 25 वर्ष तक भाजपा की सरकार रहने का आग्रह किया है, उनके बयान की निपुणता बता रही है कि वे किसी भी भाजपा कार्यकर्ता की बजाय भाजपा संगठन का कार्य बेहतर तरीके से कर सकते हैं। लिहाजा आपसे अनुरोध है कि पन्ना कलेक्टर को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाए। उनके कार्यकाल में पन्ना जिले में उनके कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का अस्थायी कार्यालय खुलवाने का कष्ट करें।’ इस तरह तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने पन्ना कलेक्टर के बहाने बीजेपी पर भी निशाना साधा है।

विवादों में कलेक्टर का बयान

बता दें कि वायरल वीडियो में कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा कह रहे हैं कि ‘हमार मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि आप लोगों के आशीर्वाद से वो चौथी बार मुख्यमंत्री बने। माननीय मोदी जी कहते हैं कि आजादी का अमृतकाल चल रहा है और शताब्दी 25 साल बाद मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि जब शताब्दी मने तब भी यही सरकार रहे। यानी अगले 25 साल तक आपको इसी मेहनत से इस सरकार के साथ बने रहना है। किसी के भटकाने या भरमाने में आने की जरूरत नहीं है।’ इस तरह के विवादित बयान के बाद कांग्रेस उन्हें भाजपा का एजेंट बता रही है और अब इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को ये पत्र लिखा है।

[dgv_vimeo_video id=”797609912″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews