MP News : आबकारी उप निरीक्षकों की कार्यवाहक प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पद पर पदोन्नति, आदेश जारी

वाणिज्यिक कर विभाग ने 59 आबकारी उप निरीक्षकों को कार्यवाहक प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर नई जिम्मेदारी दी है।
Promotion

MP Promotion

मध्य प्रदेश शासन ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया है, शासन ने आदेश जारी कर आबकारी उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर उन्हें कार्यवाहक प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया है, मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

59 आबकारी उप निरीक्षकों का प्रमोशन 

वाणिज्यिक कर विभाग ने 59 आबकारी उप निरीक्षकों को कार्यवाहक प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर नई जिम्मेदारी दी है, इस पदोन्नति आदेश के साथ विभाग ने उन शर्तों का भी उल्लेख किया है जो कार्यवाहक (उच्च पद) बनने वाले कर्मचारी/अधिकारी के लिए जानना जरूरी है।

शासन ने बताई कार्यवाहक पद पर पदोन्नति की शर्तें 

शासन ने आदेश में कहा कि आबकारी विभाग के अंतर्गत विभाग के रिक्त पदों पर कनिष्ठ स्तर के अधिकारियों को कार्यवाहक उच्च पद का प्रभार के साथ पदस्थ किये जाने का राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय निर्णय लिया गया है। कार्यवाहक उच्च पद का प्रभार के साथ पदस्थ अधिकारियों का वेतनमान वही रहेगा, जो उन्हें अपने वास्तविक कनिष्ठ पद पर प्राप्त हो रहा है। कार्यवाहक उच्च पद का प्रभार के कार्यकाल के आधार पर उक्त पद की वरिष्ठता संबंधित अधिकारी को प्राप्त नहीं होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews