MP News: प्रदेश में पहली बार इस दिन आयोजित होगा ITI दीक्षांत समारोह, युवाओं को मिलेगा लाभ, यहाँ जानें

cm shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में पहली बार सभी शासकीय और निजी आईटीआई दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है किया। 20 सितंबर सब 10:00 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आईटीआई पास किए गए छात्र-छात्राओं को उनकी कोशिशों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़े…फिल्मी स्टाइल में शख्स ने तोड़ा कांच का दरवाजा, SI पर किया हमला, मशक्कत के बाद पुलिस ने किया काबू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के दौरान 10 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, प्लेसमेंट, प्लेसमेंट प्राप्त एप्रेंटिस, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने वाले 5-5 प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही प्लेसमेंट के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो प्लेसमेंट अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में किया जाएगा।

यह भी पढ़े… MP News: अजय देवगन की फ़िल्म “थैंक गॉड” को बैन करने की मांग, मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा पत्र, जानें

केंद्र प्रशिक्षण महानिदेशालय ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष में आजादी का अमृत उत्सव मनाते हुए हर साल आईटीआई दीक्षांत समारोह आयोजित करने की घोषणा की थी। जिसके बाद पहली बार इस दीक्षांत समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2022 को मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। इस दौरान पूरे देश में अखिल भारतीय परीक्षा में उत्तीर्ण 71,838 आईटीआई छात्र और छात्राओं को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews