MP News : नए साल में बिजली उपभोक्ताओं को सौगात, नए बिजली कनेक्शन का आवेदन करने के लिए अब ये सुविधा भी मिलेगी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उसके कार्यक्षेत्र के आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को नए वर्ष में एक सौगात दी है, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इन जिलों के उपभोक्ता एमपी ऑनलाइन से भी ऑनलाइन आवेदन कर नया बिजली कनेक्शन ले सकेंगे।
electricity

MP News: नए साल में मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सरकार एक सुविधा देने जा रही है, इस महीने के  अंतिम सप्ताह से उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। ये लाभ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उसके कार्यक्षेत्र के आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को नए वर्ष में एक  सौगात दी है, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इन जिलों के उपभोक्ता एमपी ऑनलाइन से भी ऑनलाइन आवेदन कर नया बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। इसके लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एमपी ऑनलाइन से अनुबंध किया है। बिजली उपभोक्ताओं को यह सुविधा जनवरी के अंतिम सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगी।

बिजली कंपनी का एमपी ऑनलाइन के साथ अनुबंध 

कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल एवं निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) श्रीमती स्वाति सिंह एवं एमपीऑनलाइन के बिजनेस हेड संदीप राजपाल द्वारा कंपनी मुख्यालय में अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।

ये सुविधा भी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से मिलेगी 

इसके अनुसार अब एमपीऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन करने पर नया बिजली कनेक्शन मिलने के साथ ही गैर कृषि उपभोक्ताओं का ईकेवाईसी, पीएम-सीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी का सत्यापन तथा पूर्व से विद्यमान कनेक्शन में भार वृद्धि, नाम परिवर्तन इत्यादि की सुविधा भी इसके माध्यम से मिलने लगेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews