MP News: वन विहार पर्यटकों के लिए अच्छी खबर! फिर शुरू हुई नाइट वन्य-प्राणी सफारी

MP News: वन विहार पर्यटकों के लिए अच्छी खबर! फिर शुरू हुई नाइट वन्य-प्राणी सफारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वन विहार पर्यटकों के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एक अच्छी खबर सामने आई है। जिन लोगों को भोपाल में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू (zoo) में घूमना पसंद है उनके लिए यह एक जरूरी खबर साबित हो सकती है। अक्सर वन्य-प्राणी सफारी दिन में किया जाता है, लेकिन कुछ जू ऐसे हैं जहां पर्यटकों को नाइट सफारी का मौका भी दिया है, उन्हीं गिने- चुने वन्य विहार में से एक भोपाल वन विहार जू।

यह भी पढ़े… Xiome Redmi K50 भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, जबरदस्त होंगे फीचर्स, जाने कीमत..

सोमवार से रात्रिकालीन शाकाहारी वन्य -प्राणी सफारी (night vegetarian wildlife safari) पर्यटकों (visitors) के लिए फिर से शुरू कर दी गई है। जिस का लुफ्त अब पर्यटक उठा पाएंगे। वन विहार संचालक एस. सी गुप्ता का कहना है कि सफारी 2 फेज  में होगी। सफारी का पहला समय शाम 7:00 से 8:00 बजे तक होगा और दूसरा शिफ्ट रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक होगा, जिस का लुफ्त पर्यटक उठा सकते हैं। एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर पर्यटक अपनी बुकिंग करवा सकते हैं।  बता दे कि बुकिंग का समय  4:00 pm  बजे तक ही निर्धारित होगा।  साथ ही साथ वन विहार के प्रवेश क्रमांक 2 (entry no. 2) पर  सीधे बुकिंग की सुविधा भी पपर्यटकों को उपलब्ध करवाई जाएगी। यहाँ जाकर आप बुकिंग कर सकते हैं:https://forest.mponline.gov.in/Index.aspx

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews