
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश शासन (MP News) ने राज्य प्रशानिक सेवा के 7 अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ये वो अधिकारी हैं जिनका ट्रांसफर (MP Transfer) होने के बाद भी इन्होंने नई पदस्थापना वाली जगह जॉइनिंग नहीं दी। शासन ने अब इन्हें एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 5 मई 2022 से इन अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना स्थल से एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया।
ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें लिस्ट
दरअसल इन अधिकारियों में से कुछ का 14 जनवरी 2022 को और कुछ का 18 फरवरी 2022 को ट्रांसफर किया गया था लेकिन संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के इन अधिकारियों ने अपनी नई पदस्थापना वाली जगह जॉइनिंग नहीं की। इसलिए शासन ने ये कड़ा फैसला (Action Of MP Government) लिया है।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →


