MP News : इनामी नक्सल को मारने वाले हॉक फोर्स और पुलिसकर्मी पुरस्कृत होंगे, नरोत्तम मिश्रा की घोषणा

mp home minister

Hawk force and police personnel will be rewarded : बालाघाट (Balaghat) में इनामी नक्सली को मार गिराने वाले हॉक फोर्स (hawk force) व पुलिस के जवानों (police) को पुरस्कृत किया‌ जाएगा। इस बाद की घोषणा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने की है। उन्होने बताया कि पिछले एक साल में 6 इनामी नक्सलियों को मारने में सफलता हासिल की है। उन्होने कहा कि ये एक तरह का रिकॉर्ड है, पिछले साल 86 लाख के ईनामी नक्सलियों को मारा या फिर जेल भेजा गया। इसके बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि इस ऑपरेशन में शामिल सभी हॉकफोर्स व पुलिसकर्मियों को पुरस्कार दिया जाएगा।

बता दें कि रविवार को बालाघाट के मलाजखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत हर्रा टोला के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 लाख का इनामी नक्सली मारा गया है। नक्सली रूपेश पर 12 लाख का इनाम घोषित था। यह कान्हा भोरमदेव के सक्रिय नक्सली कबीर उर्फ सुरेन्द्र का सुरक्षागार्ड था। हॉक फोर्स और जिला पुलिस के जवानों द्वारा ये कार्रवाई की गई। इसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ‘मध्यप्रदेश से नक्सलियों को खदड़ने के लिए हमारे सुरक्षा बल की टीमें लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं। मलाजखंड थाना क्षेत्र के हर्रा टोला में ये ऑपरेशन इस बात की एक और बानगी है। इस ऑपरेशन की सफलता के लिए हमारी पुलिस टीम और हॉक फोर्स को बधाई देता हूं।’ दक्षिण बस्तर निवासी ईनामी नक्सली रूपेश को मार गिराने के बाद बालाघाट पुलिस और हॉकफोर्स का हौंसला बढ़ा है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश सरकार ने ऑपरेशन में शामिल सभी जांबाज हॉकफोर्स व पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने का फैसला लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews