MP News : गृह विभाग ने दो IPS अधिकारियों को पदोन्नत किया, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने आदेश जारी कर जिन दो IPS अधिकारियों का पदोन्नति आदेश आज 28 फरवरी को जारी किया है ये कल यानि 1 मार्च से प्रभावशील होगा । 
Promotion

MP Promotion

MP News : मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किये हैं, आज जारी आदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें शासन ने पुलिस महानिदेशक के वेतनमान मेट्रिक्स-16 में पदोन्नत किया है।

1992 के दो IPS अधिकारियों को महानिदेशक का वेतनमान  

मप्र गृह विभाग ने आज महीने के आखिरी दिन 28 फरवरी को एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के 1992 बैच के दो अधिकारियों को पदोन्नत किया है, आदेश में कहा गया है कि इन दोनों अधिकारियों को अब मेट्रिक्स – 16 (रुपये 205400-224400) में महानिदेशक यानि डीजी के वेतनमान में पदोन्नत किया जाता है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया 

शासन ने जिन दो अधिकारियों का प्रमोशन किया है उनमें पवन कुमार श्रीवास्तव और मनीष शंकर शर्मा का नाम शामिल है, पवन कुमार श्रीवास्तव अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ हैं उन्हें इसी जगह विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है इसी तरह मनीष शंकर शर्मा पुलिस मुख्यलय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल के पद पर पदस्थ हैं उन्हें भी इसी जगह विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews