MP News : अलर्ट मोड पर MP Police, खंडवा में स्थिति नियंत्रण में, महाकाल लोक नाम से खुलेगा नया पुलिस थाना

Mahakal Mandir

MP News : मध्य प्रदेश पुलिस को सरकार ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, वजह ये है कि आने वाले समय में लगातार त्यौहार हैं इसलिए कहीं भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति ना बने। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि हर जगह बारीकी से नजर रखी जाये। गृह मंत्री ने उज्जैन में महाकाल लोक के नाम से एक नया पुलिस थाना खोले जाने की जानकारी भी पत्रकारों को दी।

खंडवा में स्थिति नियंत्रण में, खंगाले जा रहे सीसीटीवी : गृह मंत्री 

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में खंडवा के हालात के सवाल पर कहा कि खंडवा में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, तहसीलदार की गाड़ी पर पत्थर लगा था जिससे कांच टूटा था, इसमें अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, सीसीटीवी फुटेज निकलवाये गए हैं आरोपी की तलाश की जा रही है।

कांवड़ यात्रा के दौरान हुई थी पत्थरबाजी, तहसीलदार की गाड़ी का टूटा कांच 

आपको बता दें कि कल सोमवार की रात खंडवा में जय हिंदू राष्ट्र संगठन की कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान पथराव से स्थिति बिगड़ गई थी , भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था, कहारवाड़ी चौक पर कांवड़ यात्रा का अंतिम  छोर पहुंचा तभी कहीं से पत्थर चलने की बात सामने आई और इसी दौरान एक पत्थर तहसीलदार की जीप में लगा था, पुलिस ने हालात पर काबू किया और कांवड़ यात्रा संपन्न कराई।

त्यौहारों को देखते हुए अलर्ट मोड पर MP Police 

एक सवाल के जवाब में डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूरे महीने त्यौहार हैं, इसलिए पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, पुलिस से कहा गया है कि वो हर स्थिति पर नियंत्रण के लिए तैयार रहे, हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे जिससे कहीं भी किसी तरह की अप्रिय स्थित ना बन पाए और प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे।

महाकाल लोक के नाम से उज्जैन के खुलेगा नया पुलिस थाना 

गृह मंत्री ने सरकार के एक फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक नया थाना खोले जाने का फैसला लिया गया है , उन्होंने बताया कि ये थाना महाकाल लोक थाने के नाम से होगा, इसके लिए अलग से से स्टाफ होगा , पूरी सुविधाएँ होंगी जिससे महाकाल बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं और महाकाल महा लोक को देखने आने वाले लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews