MP News : एक महीने में नहीं दी अनुमति तो ऑनलाइन सिस्टम दे देगा, पढ़िए क्या है पूरी खबर

MP News : एक महीने में नहीं दी अनुमति तो ऑनलाइन सिस्टम दे देगा, पढ़िए क्या है पूरी खबर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP News) में रोजगार बढ़ाने के लिए शिवराज सरकार (Shivraj Government) उद्योग नए लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है लेकिन कई बार सभी पर्यावरण विभाग से मिलने वाली अनुमति में देरी की वजह से उद्योग लगने में देरी होती है। इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) को एक महीन में पर्यावरण सम्बन्धी अनुमति देनी होगी और यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनके विभाग का ऑनलाइन सिस्टम ये अनुमति जारी कर देगा।

01 जनवरी से बदले कई नियमों के क्रम में मध्य प्रदेश में भी एक नियम में बदलाव आया है। सरकार ने फैसला किया है कि अब नए उद्योग लगाने वाले उद्योपतियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को एक महीने में पर्यावरण अनुमति जारी करनी होगी अभी इसे जारी करने में कई बार तीन महीने तक का समय लग जाता है।

ये भी पढें – सीएम शिवराज की घोषणा पर अमल, जल्द पूरा होगा ये प्रोजेक्ट, इस कंपनी को सौंपेगी काम

शासन ने फैसला किया है कि यदि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एक महीने के अंदर नए उद्योग के लिए पर्यावरण सम्बन्धी अनुमति जारी नहीं करते हैं तो उनको उसका कारण स्पष्ट करना होगा अन्यथा उनके विभाग का ऑनलाइन सिस्टम इसे जारी कर देगा। ये फैसला पिछले दिनों पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष अनिरुद्ध मुखर्जी के मौजूदगी में लिया गया है।

ये भी पढ़ें – Corona Effect : सांसद खेल महोत्सव स्थगित, सांसद राकेश सिंह ने कही ये बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews