MP News : भोपाल में गरजे केजरीवाल, कहा ‘MP में सरकारें खरीदी बेची जाती है,’ मुफ्त इलाज मुफ्त बिजली का वादा

MP News : भोपाल में गरजे केजरीवाल, कहा ‘MP में सरकारें खरीदी बेची जाती है,’ मुफ्त इलाज मुफ्त बिजली का वादा

Arvind Kejriwal in Bhopal : आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये घोषणा आज अरविंद केजरीवाल ने भोपाल में की। आम आदमी पार्टी ने आज मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भोपाल में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक बार एक मौका आम आदमी पार्टी को दीजिये, अगर काम नहीं किया तो दुबारा वोट मांगने नहीं आऊंगा। वहीं उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में खुलेआम विधायक खरीदे बेचे जाते हैं। यहां जनता किसी को भी वोट दे, सरकार बीजेपी की ही बनती है। यहां का वोटर खुद को बेबस महसूस करता है लेकिन अब हमारी पार्टी ये तस्वीर बदलने आ गई है। उन्होने कहा कि इस चुनाव में झाड़ू चलेगी। इस मौके पर उन्होने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो मुफ्त बिजली देंगे। इसी के साथ कई और वादे भी किए।

केजरीवाल ने लगाई वादों की झड़ी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश में एंट्री हो चुकी है। ट्रेलर मिल चुका है.. हमारी पार्टी की रानी अग्रवाल सिंगरौली मेयर बन चुकी हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में पूरी फिल्म दिखाई जाएगी। उन्होने कहा कि ‘आज मध्य प्रदेश का एक एक नागरिक मामा को हटाना चाहती है। पिछली बार भी हटा दिया था लेकिन यहां किसी को भी वोट दो सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी। बीजेपी ने पूरी व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र को बाजार बना दिया है जहां खुलेआम एमएलए खरीदे बेचे जाते हैं। एक मौका दिल्लीवालों ने मुझे दिया मुझे और फिर दिल खोलकर लोगों ने आम आदमी पार्टी को सीटें दी। फिर पंजाब वालो ने मौका दिया। मध्यप्रदेश वालों एक मौका दो हमें..हम हालात बदल देंगे। इस बार चलेगी झाड़ू..अब इनका खेल खत्म। अब आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में आ गई है..जो जो इस बार मामा को हटाना चाहते हैं वो झाड़ू का बटन दबा देना। अब आम आदमी पार्टी के रूप में आपको विकल्प मिल गया है।’

उन्होने कहा कि मुझे एक मौका देकर देख लो..अगर काम नहीं किया तो दूसरी बार वोट मांगने नहीं आऊंगा। अन्ना आंदोलन के बाद दिल्लीवालों ने देखा केजरीवाल जिद्दी है। उन्होने कहा कि ‘मेरी जिद्द है कि मैं भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना चाहता हूं।’ इस मौके पर उन्होने मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं, सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने सहित कई वादे किए।

भगवंत मान ने कहा ‘हम सच्ची नीयत वाले लोग’

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी-कांग्रेस की लड़ाई कुर्सी के लिए है लेकिन हमारी लड़ाई आपके लिए है। उन्होने कहा कि ‘हम सच्ची नीयत से काम करने वाले लोग हैं। हम किसी पार्टी से निकाले या पार्टी छोड़कर आए लोग नहीं हैं। ये नीयत का फर्क है। अरविंद केजरीवाल जी ने एंटी करप्शन मूवमेंट से पार्टी बनाई है। भगवान ने हमारे देश को बहुत कुछ दिया है, बस सच्ची नीयत वाले नेताओं की कमी रह गई। वो अगर पूरी हो जाए तो ये देश दुनिया का नंबर वन देश बनेगा। इन्होने तय कर रखा है कि जो भी देश में अच्छा काम करेगा उसे पकड़कर जेल में डालेंगे। लेकिन हम किसी से डरते नहीं। हम अपने नागरिकों को सुविधाएं देते हैं..उनमें रेवड़ियां नहीं बांटते।’ इस मौके पर शायराना तरीके से तंज कसते हुए उन्होने कहा कि ‘हुकूमत वो करते है जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सर पे भी ताज होता है।’  उन्होने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर यहां भी वही सुविधाएं और योजनाएं बनाएंगे जो जनहितैषी हो।

[dgv_vimeo_video id=”807878990″]

[dgv_vimeo_video id=”807883056″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews