MP News : बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सीएम शिवराज ने दिलाया एकजुट होने का संकल्प, कहा ‘मिलकर पाएंगे महाविजय’

MP News : बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सीएम शिवराज ने दिलाया एकजुट होने का संकल्प, कहा ‘मिलकर पाएंगे महाविजय’

BJP working committee meeting : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज बीजेपी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करे, इसके लिए सभी पूरी कर्मठता से काम करेंगे। इस मौके पर उन्होने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जितने घोटाले तत्कालीन कांग्रेस सरकार और कमलनाथ के कार्यकाल में हुए, उसके बाद जनता फिर कभी उन्हें अपना समर्थन नहीं देगी।

भोपाल स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आज बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हो रही है। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित और स्थायी सदस्य, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा सदस्य, बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 1100 से अधिक लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव को लेकर आगामी 1 महीने के मेगा कैंपेन पर चर्चा करना है। यहां प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में जिसने घोटाले और भ्रष्टाचार हुए, वो किसी से छिपा नहीं। उन्होने कहा कि सिंचाई घोटाला, कृषि यंत्र खरीदी घोटाला, ट्रांसफर उद्योग सब कमलनाथ सरकार में धड़ल्ले से चल रहा था। इसी के साथ उन्होने बीजेपी की योजनाओं भी गिनाई और कहा कि उनका लक्ष्य है कि प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस मौके पर उन्होने आह्वान किया कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं से लेकर मंत्रियों तक को पूरी तरह से एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होने सभी को संकल्प दिलवाया कि सभी लोग चुनाव के लिए जुट जाएं, भले ही किसी को टिकट मिले या नहीं। चुनाव में महाविजय प्राप्त करने के लिए सभी को मिलकर कोशिश करनी होगी तभी वो ऐतिहासिक जीत प्राप्त कर पाएंगे। उन्होने कहा कि हम सभी एक परिवार के सदस्य हैं और ये संकल्प लें कि जब अगली बार मिलेंगे तो चुनाव में जीत प्राप्त करने के बाद मिलेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”828347142″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews