MP News : उद्योग विभाग ने कर्मचारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश सहसन के उद्योग विभाग ने 212 कर्मचारियों के पदोनंती आदेश जारी किये हैं, इन आदेशों में भृत्य से लेकर सहायक अधीक्षकों तक को पदोन्नति दी गई है शासन ने निर्देश दिए हैं कि पदोन्नत किये गए सभी कर्मचारी तत्काल उसी कार्यालय में उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करें ।
Promotion

MP Promotion

मध्य प्रदेश शासन के उद्योग विभाग ने कर्मचारियों को पदोन्नति का बड़ा तोहफा दिया है, उद्योग विभाग ने पिछले तीन दिनों ने अलग अलग आदेश निकाले और भृत्य से लेकर सहायक अधीक्षक स्तर के कर्मचारियों को प्रमोट कर दिया, आदेश में वर्तमान वेतनमान से जिस उच्च वेतनमान में उन्हें पदोन्नत किया जा अरह है उसका भी उल्लेख किया गया है।

शासन ने इन सभी कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किये 

  • उद्योग विभाग ने 14 भृत्य/चौकीदार को सातवां वेतनमान लेवल-1 (15,500- 49,000) से सहायक वर्ग-3 के पद पर सातवां वेतनमान लेवल- 4 (19,500 – 62,000) रुपये पर पदोन्नत किया है, आदेश में कहा गया है कि सहायक वर्ग तीन के तहत शासन द्वारा निर्धारित की गई योग्यता सीपीसीटी और कंप्यूटर डिप्लोमा तीन साल की अवधि में पास करना होगा, यदि पदोन्नत शासकीय सेवक ऐसा नहीं करता तो उसे मूल चतुर्थ श्रेणी पद पर वापस कर दिया जायेगा।
  • इसी तरह शासन ने सहायक वर्ग-3/स्टेनोटाइपिस्ट सातवां वेतनमान लेवल 4 (19,500- 62,000) को सहायक वर्ग- 2  सातवां वेतनमान लेवल- 6 (25,300 – 80,500) के पद पर पदोन्नत किया है इस सूची में 131 कर्मचारियों के नाम हैं।
  • उद्योग विभाग ने सहायक वर्ग-2/ लेखापाल सातवां वेतनमान लेवल-6 (25,300- 80,500) को सहायक वर्ग- 1 सातवां वेतनमान लेवल- 7 ( 28,700-91,300) के पद पर पदोन्नत किया है, इस लिस्ट में 43 कर्मचारियों के नाम हैं।
  • सहायक वर्ग-1 सातवां वेतनमान लेवल लेवल – 7 ( 28,700- 91,300) को सहायक अधीक्षक के पद पर सातवां वेतनमान लेवल- 9 ( 36,200-1,14,800) के पद पर पदोन्नत किया है, इस सूची में 3 कर्मचारियों के नाम है।
  • शासन ने शीघ्रलेखक सातवां वेतनमान लेवल – 7 (28,700- 91,300) को निज सहायक सातवां वेतनमान लेवल- 9 (36,200 – 1,14,800) के पद पर पदोन्नत किया है इस सूची में 25 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
  • उद्योग विभाग ने सहायक अधीक्षक सातवां वेतनमान लेवल-9 (36,200- 1,14, 800) को अधीक्षक सातवां वेतनमान लेवल- 10 ( 42,700- 1,35,100) के पद पर पदोन्नत किया है। लिस्ट में एक कर्मचारी का ही नाम है।

उद्योग विभाग के प्रमोशन आदेश               

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews