MP News : ‘लव में लट्ठ नहीं चलते, न जिहाद होता है’ लव जिहाद के सवाल पर डॉ. गोविंद सिंह ने ली चुटकी

MP News : ‘लव में लट्ठ नहीं चलते, न जिहाद होता है’ लव जिहाद के सवाल पर डॉ. गोविंद सिंह ने ली चुटकी

Dr. Govind Singh on Love Jihad : नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि लव में लट्ठ नहीं चलते न जिहाद होता है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि अगर लव होगा तो जिहाद होगा ही नहीं। ये और कुछ नहीं बस भारतीय जनता पार्टी का लाया हुआ शगूफा है। इसी के साथ उन्होेन चुटकी लेते हुए कहा कि ये सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा से पूछो कि लव जिहाद क्या है अगर उन्होने लव किया है तो..हमने तो लव किया नहीं है।

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय से ‘लव जिहाद’ को लेकर लगातार बीजेपी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि लव जिहाद को पनपने नहीं दिया जाएगा। सीएम शिवराज के साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता मंत्री बार बार दोहरा रहे हैं कि किसी भी सूरत में ‘लव जिहाद’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी बात पर जब पत्रकारों ने नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया तो उन्होने बड़े ही मजेदार अंदाज में सीएम और वीडी शर्मा पर चुटकी ले ली। उन्होने कहा कि ‘बार बार लव जिहाद..हम नहीं समझते कि लव जिहाद क्या होता है। अरे..लव होगा तो जिहाद होगा ही नहीं। जब प्रेम होगा तो लट्ठ क्यों चलेगा..ये भारतीय जनता पार्टी का लाया हुआ शगूफा है। जब लव होता है जो लट्ठ थो़ड़ी चलता है जिहाद थोड़ी होता है..प्रेमभाव चलता है।’

इसके बाद आगे हंसते हुए उन्होने कहा कि ‘अब ये आगे शिवराज सिंह से पूछो या वीडी शर्मा बताएंगे कि लव जिहाद होता क्या है..अगर उन्होने लव किया है तो हमने तो किया नहीं है।’ ये बात कहते कहते वो खुद हंस पड़े और वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। इस तरह लव जिहाद के सवाल पर डॉ. गोविंद सिंह ने उल्टे सीएम और वीडी शर्मा से ही लव और जिहाद दोनों को लेकर सवाल पूछ लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”833582437″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews