राहुल गांधी पर विवादित बयान को लेकर भड़के कॉंग्रेसी, जीतू पटवारी और आरिफ मसूद ने इन BJP नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर कॉंग्रेस नेता भाजपा के तीन नेताओं से नाराज है। जीतू पटवारी और आरिफ़ मसूद थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
mp news

MP News: राहुल गांधी पर विवादित बयान को लेकर कॉंग्रेस नेता बीजेपी के तीन  कुछ नेताओं से नाराज हैं। मंगलवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने तीनों बीजेपी नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं कॉंग्रेस नेता आरिफ़ मसूद ने भी शाहजहाँनाबाद थाने में केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही तत्काल गिरफ्तार की मांग की है।

दरअसल, राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर कॉंग्रेस नेता तीन बीजेपी नेताओं पर आग-बबूला हो रहे हैं। इसमें रवनीत सिंह बिट्टू और रघुराज सिंह के साथ-साथ महराष्ट्र की शिंदे शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड शामिल हैं। रवनीत सिंह बिट्टू और रघुराज सिंह ने राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से आतंकी कहा था। उनपर गंभीर आरोप लगाए थे।

2 घंटे तक थाने में एफआईआर के लिए अड़े जीतू पटवारी (Jeetu Patwari)

जीतू पटवारी शिकायत दर्ज करवाने मंगलवार को भोपाल के टीटीनगर थाना पहुंचे। यहाँ उन्होनें पुलिस ने तीनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की। पीसीसी चीफ के मुताबिक  2 घंटे के इंतजार के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जिसे लेकर पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री मोहन यादव और गृहमंत्री पर आरोप लगाए कि उनके कारण की शिकायत दर्ज नहीं हो रही है। वहीं पुलिस प्रभारी ने बताया कि उनसे आवेदन ले लिया गया है। नए कानून के तहत 14 दिनों के भीतर जांच की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1010281721″]

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप (MP Politics)

जीतू पटवारी ने कहा, “देश के संसदीय संविधान में देश के किसी मंत्री ने वक्तव्य बयान दिया है, इसकी मंत्रीमंडल की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। रवनीत सिंह बिट्टू ने पीएम मोदी के कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। वहीं यूपी और महाराष्ट्र के मंत्रियों ने आपत्तिजनक बयान दिए हैं। ये सब बीजेपी का एजेंडा है।”

[dgv_vimeo_video id=”1010282513″]

आरिफ़ मसूद ने भी दर्ज करवाई शिकायत (Arif Masood) 

कॉंग्रेस नेता आरिफ़ मसूद ने शाहजहाँनाबाद थाने में केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होनें दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने और उन्हें आतंकी कहने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। तत्काल गिरफ़्तारी की मांग की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews