जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप 12 दिसंबर से, सीएम शिवराज ने कहा ‘मध्यप्रदेश के लिए अहम उपलब्धि’

जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप 12 दिसंबर से, सीएम शिवराज ने कहा ‘मध्यप्रदेश के लिए अहम उपलब्धि’

National Equestrian Championship : भोपाल में जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप (Junior National Equestrian Championship 2022) का आयोजन होने जा रहा है। 12 दिसंबर से शुरु होने वाली चैंपियनशिप 25 दिसंबर तक चलेगी और यहां देश के बेहतरीन घुड़सवारों के मुकाबले देखने को मिलेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस आयोजन के बारे में ट्वीट करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक और उपलब्धि बताया है।

सीएम ने लिखा है कि ’12 से 25 दिसंबर तक भोपाल की घुड़सवारी अकादमी में राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रही है।जिसमें 16 राज्य के 250 से अधिक घुड़सवारों के बीच हैरतअंगेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर रहे हमारे मप्र के लिए यह आयोजन एक और अहम उपलब्धि है।’ इस चैंपियनशिप के लिए तैयारियां ज़ोर शोर से जारी है और हेल्प डेस्क, मेडिकल सुविधा, फायर ब्रिगेड, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अकादमी की साफ सफाई को लेकर भी व्यवस्थाएं की जा रही है। मुकाबले को जज करने के लिए घुड़सवारी फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से यूके से 2 ज्यूरी मेंबर्स होंगे।

मध्यप्रदेश के खाते में ये बड़ी उपलब्धि इसलिए भी हैं कि वो पहला राज्य होगा जिसके पास ट्रेक निर्माण के बाद अपना घुड़सवारी क्रॉस कन्ट्री कोर्स होगा। इससे पहले तक ये व्यवस्था सिर्फ आर्मी के पास है। इस लिहाज से भी ये चैंपियनशिप महत्वपूर्ण होने वाली है। इन 14 दिनों में क्रॉस कंट्री, ड्रेसाज, टेंट पेगिंग, शो जंपिंग इवेंट आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।। घुड़सवारी प्रतियोगिता में रफ्तार का रोमांच होता है लेकिन क्रास कंट्री में न्यूनतम और अधिकतम समय निर्धारित होता है। इस दौरान घुड़सवार के साथ घोड़े की सुरक्षा को लेकर भी नियम होते हैं। उम्मीद है कि इस चैंपियनशिप में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और इस आयोजन के बाद प्रदेश के युवाओं का रूझान इस तरफ बढ़ेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews