MP News : कमलनाथ ने कहा ‘आशा-उषा कार्यकर्ताओं से माफी मांगे मुख्यमंत्री शिवराज’

mp kamalnath

Kamal Nath in favor of Asha-Usha workers : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर आशा-उषा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि वेतन संबंधित मांगों को लेकर ये 15 मार्च से हड़ताल पर चल रही हैं लेकिन सरकार ने अब तक इनसे बातचीत करना भी जरूरी नहीं समझा है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री ने आशा-उषा कार्यकर्ताओं से माफी मांगने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का रवैया आशा उषा कार्यकर्ताओं के प्रति अत्यंत दुर्भावनापूर्ण है। प्रदेश भर में आशा उषा कार्यकर्ता पिछले 1 महीने से लगातार हड़ताल पर हैं और सरकार इनकी मांगे मानना तो दूर इनसे बातचीत भी नहीं कर रही है।सरकार के इस रवैये से आशा कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। कल ग्वालियर में अपनी वाजिब मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रवास के दौरान अपना मांग पत्र देना चाहा तो उनके साथ अपराधियों की तरह सुलूक किया गया और उनके ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज कर लिए गए। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि वे सबसे पहले आशा कार्यकर्ताओं से माफी मांगे, उनकी जायज मांगे स्वीकार करें और उन पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लें।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews