
Kamal Nath attacked CM Shivraj : बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप का कोई मौका नहीं छोड़ती। बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां उन्होने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के थ्री-सी (3C) यानी करप्शन, क्राइम और कमीशन पर चलती है। वहीं कमलनाथ ने भी एक बार फिर उनपर निशाना साधते हुए उन्हें झूठ की मशीन करार दिया है।
कमलनाथ ने कहा ‘लगता है शिवराज जी ने कसम खा ली है कि वह किसानों के मामले में हर रोज एक नया, हास्यास्पद और बेसिर-पैर का झूठ बोलेंगे। 2 दिन पहले रीवा में उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी से अधिक कर दी है। जब जनता ने पूछा की रिपोर्ट दिखाओ तो मध्य प्रदेश की सीमा लांघ कर कर्नाटक में झूठ बोलने पहुंच गए। वहां कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी नहीं की गई। जबकि मध्यप्रदेश विधानसभा के पटल पर उनकी सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि प्रदेश में 27 लाख किसानों की कर्ज माफी कांग्रेस सरकार ने की। सदन में बोली गई बात को दूसरे प्रदेश में जाकर झूठा बताना क्या मध्यप्रदेश विधानसभा की अवमानना नहीं है, क्या यह मध्य प्रदेश की जनता का अपमान नहीं है, क्या यह जनमत की मानहानि नहीं है? शिवराज जी मध्य प्रदेश की जनता के इस अपमान के लिए आप मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगें।’ इस तरह उन्होने एक बार फिर शिवराज को किसान विरोध करार देते हुए उनसे माफी की मांग की है।
लगता है शिवराज जी ने कसम खा ली है कि वह किसानों के मामले में हर रोज एक नया, हास्यास्पद और बे-सिर-पैर का झूठ बोलेंगे। 2 दिन पहले रीवा में उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी से अधिक कर दी है। जब जनता ने पूछा की रिपोर्ट दिखाओ तो मध्य प्रदेश की सीमा लांघ कर कर्नाटक में झूठ…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 26, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

