MP News : ‘वॉन्टेड पोस्टर्स’ पर कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, कहा ‘मुझे कोई अपमानित नहीं कर सकता’

MP News : ‘वॉन्टेड पोस्टर्स’ पर कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, कहा ‘मुझे कोई अपमानित नहीं कर सकता’

‘Kamal Nath on his ‘Wanted’ Posters’ : भोपाल में अब पोस्टर-वॉर छिड़ गई है। भोपाल में कई स्थानों पर कमलनाथ के वॉन्टेड पोस्टर लगाए गए हैं इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है। इस बीच कमलनाथ ने कहा है कि मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं है और कोई मुझे अपमानित नहीं कर सकता। उन्होने इन पोस्टरों के लिए बीजेपी को कटघरे में खड़ा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित सभी बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

बीजेपी पर आरोप जड़े

पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि ‘मेरे राजनीतिक जीवन में किसी ने मुझपर उंगली नहीं उठाई है। ये आज उंगली उठा रहे हैं, कह रहे हैं कमलनाथ भ्रष्ट है। हमारी सरकार में अगर भ्रष्टाचार था तो तीन साल से ये सरकार में हैं, इन्होने केस क्यों नहीं चलाया, जांच क्यों नहीं बिठाई। आज इनके पास कहने को कुछ नहीं है। हमारे देश में सबसे भ्रष्ट प्रदेश मध्य प्रदेश। हमारे प्रदेश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। जब आप जनता का सामना नहीं कर पा रहे तो उनके पास ये बचा है कि कमलनाथ को नीचा दिखा दें। कमलनाथ को कोई नीचा नहीं दिखा पाएगा..ये सुन लें कान खोलकर। प्रदेश की जनता गवाह है। एक भी भष्टाचार का आरोप मेरे 45 साल के राजनीतिक जीवन में मुझपर नहीं लगा है। आज ये पोस्टर लगा रहे हैं। इनको शर्म नहीं आती। ये गवाह है कि ये कितने भ्रष्ट हैं। एक एक भारतीय जनता पार्टी का नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। कोई भ्रष्टाचार प्रदेश में नहीं हो सकता जब तक मुख्यमंत्री इसमें भागीदार न हो। पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार का एक सिस्टम बना लिया है। पैसे दो काम लो ये इनका नारा है। आज इनके पास मेरे बार में कहने के लिए कुछ बचा नहीं है, जनता मेरी गवाह है। मुझे भारतीय जनता पार्टी से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहए।’

सियासी घमासान

बता दें कि भोपाल में कमलनाथ वॉन्टेड के ये पोस्टर्स मनीषा मार्केट, शाहपुरा और शैतान सिंह चौराहे पर लगाए गए हैं। इनसे लिखा गया है कि ‘25000 करोड़ का किसान कर्जमाफी घोटाला, 350 करोड़ का CD घोटाला, 1963 करोड़ का मोबाइल घोटाला, 1178 करोड़ का गेहूं बोनस घोटाला, 600 करोड़ का खाद घोटाला किसने किया।’ 15 महीने के कांग्रेस शासनकाल में घोटालों का आरोप लगाते हुए क्यूआर कोड दिए गए हैं।इसके बाद कांग्रेस ने इन पोस्टर्स पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बीजेपी की कारस्तानी बताया था। वहीं बीजेपी ने कहा कि ये कांग्रेस की अंदरूनी गुजबाजी का नतीजा है और इससे उसका कोई लेना देना नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”838958280″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews