MP News : 2000 वर्ग फीट प्लाट मालिकों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, कैलाश विजयवर्गीय बोले- अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्ती

kailash

MP News : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि सरकार अवैध कॉलोनी और कॉलोनी बसाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है इससे मास्टर प्लान प्रभवित होता है, उन्होंने सरकार के एक और अच्छे कदम की जानकारी देते हुए बताया कि शासन ने तय किया है कि 2000 वर्ग फीट खरीदने वाला व्यक्ति यदि नगर निगम में एक निर्धारित फ़ीस जमा कर देगा तो उसे भवन निर्माण की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

अवैध कालोनी बसाई तो सरकार का होगा एक्शन 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मास्टर प्लान बनाकर शहरों को व्यवस्थित करने की कोशिश सरकार करती है लेकिन अवैध कॉलोनियां इसमें बाधा बनती हैं इसलिए सरकार ने तय किया है कि अब अवैध कॉलोनियों के लिए कड़े नियम बनेंगे जिससे इसका निर्माण नहीं हो पाए , उन्होंने कहा कि कालोनी बसाने वाले कॉलोनाइजर के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के प्रावधान किये जा रहे हैं।

2000 वर्ग फीट प्लाट वाले को नहीं लेनी होगी भवन निर्माण अनुमति, करना होगा ये 

विजयवर्गीय ने कहा कि अभी तक सरकार ने 1000 वर्ग फीट प्लाट के नक़्शे की 24 घंटे में परमिशन की घोषणा की थी लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप अब हम 2000 वर्ग फीट के लिए भी ऐसा ही करने जा रहे हैं , उन्होंने बताया कि 2000 वर्ग फीट के प्लाट मालिक यदि नगर निगम, नगर पालिका में आकर शुल्क जमा कर देगा और निर्धारित मापदंड के हिसाब से बनाएगा तो उसे भवन निर्माण की परमिशन नहीं लेनी होगी।

कम्पाउंडिंग फ़ीस 30 प्रतिशत की 

कैबिनेट  मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें कम्पाउंडिंग फ़ीस की सीमा बढ़ाने के निर्देश दिए थे , पहले हमने 10 प्रतिशत किया फिर 20 प्रतिशत और अब 30 प्रतिशत कम्पाउंडिंग शुल्क लेने के अधिकार  हम नगर निगम को दे रहे हैं, लेकिन इसमें एक शर्त भी जोड़ी गई है वो ये कि ये कम्पाउंड शुल्क उन्हीं बिल्डिंग से लिया जायेगा जिनके पास 2021 से पहले की अनुमति होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews