
Minister Vishvas Sarang Cooperative Department review meeting
मध्य प्रदेश में इस समय मूंग और उड़द की खरीदी चल रही है, मूंग खरीदी को लेकर पिछले दिनों किसानों ने राजधानी भोपाल में आंदोलन भी किया था जिसके बाद सरकार ने खरीदी का कोटा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है अब सरकार खरीदी प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाये हुए है जिससे किसानों को कोई तकलीफ न हो
प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने आज सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूंग और उड़द की खरीदी के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं हो इसकी जिम्मेदारी आपकी है, खरीदी केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध रहें, खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध होने चाहिए।
गोदामों की वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश
मंत्री सारंग ने काह जहाँ गोदामों की कमी है अथवा गोदाम भर चुके हैं वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए यदि जरुरत लगे तो अंतर जिला गोदामों का उपयोग कर भंडारण किया जाए जिससे किसानों की उपज को सुरक्षित रहे और उसका उठाव सुनिश्चित हो सके।
योजनाओं का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए
मंतिर विश्वास सारंग ने मंत्रालय में मूंग एवं उड़द खरीदी के अलावा सहकारी बैंकिंग व्यवस्था, मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना तथा ‘सहकारिता में सहकार’ अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए और किसानों और सहकारी संस्थाओं को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

