MP News : एमपी ट्रांसको में 1 मार्च से कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना होगी लागू, जानें डिटेल

ऊर्जा मंत्री तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने शुक्रवार को बिना रुके लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया है।
mp samadhan yojana

राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में कार्यरत कार्मिकों, पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि 1 मार्च से  कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जा रही है।

11265 कार्मिक, पेंशनर्स और उनके परिजन होंगे लाभान्वित 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह निर्णय कार्मिकों और उनके परिजनों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। यह बीमा स्वास्थ्य योजना लागू होने से कुल 11265 कार्मिक, पेंशनर्स और उनके परिजन लाभान्वित होंगे।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया कि इस योजना से एमपी ट्रांसको के लगभग 7351 कार्यरत कार्मिकों और उनके परिजन तथा 3914 पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। अब उन्हें चयनित अस्पतालों में उपचार के लिए अग्रिम भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे गंभीर परिस्थितियों में आर्थिक दबाव कम होगा।

इसी माह से होगी प्रीमियम की कटौती 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स द्वारा चयनित विकल्प के अनुसार उनके वेतन एवं पेंशन से प्रीमियम की कटौती इसी माह से प्रारंभ की जा रही है। यह योजना न केवल सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि ऊर्जा विभाग के मानव संसाधन के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

दो ताप विद्युत यूनिट ने बनाए बिना रुके उत्पादन के रिकार्ड

ऊर्जा मंत्री तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने शुक्रवार को बिना रुके लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया है। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई (ATPS) की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 5 ने 500 दिन और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी (STPS) की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 10 ने 100 दिन बिना रुके लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews