MP News : नरोत्तम मिश्रा ने की रानी कमलापति पर कमलनाथ के बयान की निंदा, कहा ‘सार्वजनिक रूप से माफी मांगे’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने की रानी कमलापति पर कमलनाथ के बयान की निंदा, कहा ‘सार्वजनिक रूप से माफी मांगे’

Narottam Mishra on Kamal Nath : रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और कमलनाथ के बयान की गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निंदा की है। उन्होने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘आपको सिर्फ इटली की महारानी नजर आती है, दूसरे नजर नहीं आते।’ वहीं उन्होने ये भी कहा कि सोनिया गांधी को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि उनका मत क्या है। इसी के साथ उन्होने कहा कि कमलनाथ को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि ‘रानी कमलनापति को कमलनाथ जी ने फर्जी बताया, आपका गला नहीं रुंधा उस वक्त। भारत मूल की एक जनजाति की महारानी को आप फर्जी बता रहे हो। इससे आदिवासियों के बारे में कांग्रेस की और आपकी सोच नजर आती है। आपको सिर्फ इटली की महारानी नजर आती है, दूसरे नजर नहीं आते। सोनिया गांधी जी को इस बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए कि वह कमलनाथ जी के मत से सहमत हैं या नहीं। कमलनाथ जी का बयान मेने सुना था, मैं इस बयान की निंदा करता हूं, घोर भर्त्सना करता हूं। उन्हें सर्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।’

वहीं कांग्रेस को घेरते हुए उन्होने कहा कि ‘कांग्रेस अपना वचन पत्र जारी करने वाली है लेकिन ये वचन पत्र नहीं छलावा पत्र है। वो पिछली बार भी जनता को धोखा दे चुकी हैं और फिर उसी को दोहराने वाली है। मैंने समाचार देखा जिसमें कमलनाथ जी ने 60 सीटें दिग्विजय सिंह को दे दी है। इससे उन्होंने यह मान लिया है कि इन सीटों पर तो उनकी हार होनी ही है बाकी बची 170 सीटों के लिए ही चुनाव लड़ेंगे। कमलनाथ जी अपने AC कमरों में बैठकर फैसला लेते हैं जनता के बीच तो जाते नहीं। लेकिन अब गेम ओवर हो चुका है जनता जान चुकी है की ये छलावा पत्र है।’ कमलनाथ द्वारा सेन समाज के आयोग बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि उनकी सरकार आनी नहीं है इसलिए वह कुछ भी बोल रहे हैं। लेकिन अब जनता जान चुकी है कि वो सिर्फ छलावा करते हैं। इनका वचन पत्र भी छलावा है, रिप्रिंट है। सिर्फ तारीख चेंज है बाकी सब पुराने वचन पत्र जैसा ही है।

[dgv_vimeo_video id=”818253277″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews