MP News : नरोत्तम मिश्रा का मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार, पूछा ‘जहर रिचार्ज कराने क्या 10 जनपथ जाते हैं’

MP News : नरोत्तम मिश्रा का मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार, पूछा ‘जहर रिचार्ज कराने क्या 10 जनपथ जाते हैं’

Narottam Mishra took a dig at Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहा था, जिस बयान पर काफी विवाद हुआ। इसे लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि वो अपनी बातों में इतना ज़हर कहां से लाते हैं, क्या वो 10 जनपथ पर रिचार्ज कराने जाते हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही जहरीली है और ये चर्चाओं में रहने के लिए ही ऐसे अनर्गल बयान देते हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘खड़गे जी आखिर इतना जहर कहां से लाते हैं। कांग्रेस की मानसिकता जहरीली है और इनकी संस्कृति भी जहरीली है। बोलने को लेकर ही राहुल गांधी को सजा हुई, बोलने को लेकर ही दिग्विजय सिंह पर आरोप तय हुए। ये जनाधारविहीन लोग हैं और चर्चाओं में रहने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं। कांग्रेस की विचारधारा ही जहरीली होती जा रहे हैं। अमृत महोत्सव, गुड गवर्नेंस के जनक पीएम मोदी के लिए इस तरह की जहरीली बात करना इनको शोभा नहीं देता। मोदीजी ने भारत के मान को विश्व में बढ़ाया है। भारत और पूर विश्व मोदीजी के नाम पर गौरवान्वित होता है।’

वहीं दिग्विजय सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं से ये कहना कि कि वो कांग्रेस जोड़ने निकले हैं, इसे लेकर भी नरोत्तम मिश्रा ने हमला किया। उन्होने कहा कि ‘दिग्विजय सिंह जो भी बोल रहे हैं पहले से बोलते आएं हैं पर कमलनाथ नहीं समझ रहे हैं। उनकी सभा में कोई नहीं आता। वो कांग्रेस को इकट्ठा करते है और जहरीले बोल बोलते हैं।’ वहीं कमलनाथ के इस बयान पर कि वचन पत्र में जितनी घोषणाएं होंगी उन्हे जल्दी पूरा किया जाएगा, गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि 943 घोषणाएं कमलनाथ कर चुके हैं और एक भी पूरी नहीं की। उन्होने कहा कि कांग्रेस केवल झूठे वादे करती है और अब जनता के  सामने उसकी असलियत आ चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”821908329″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews